Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (UV) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल बढ़ाने के लिए एक नया कैंपेन किल द पेट्रोल बिल पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 11:25 IST
ख़ास बातें
  • अल्ट्रावायलेट का किल द पेट्रोल बिल कैंपेन कैशबैक प्रदान कर रहा है।
  • Ultraviolette X-47 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है।
  • Ultraviolette F77 सीरीज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.09 लाख रुपये है।

Ultraviolette F77 SUPERSTREET की रेंज 211 किमी है।

Photo Credit: Ultraviolette

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (UV) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल बढ़ाने के लिए एक नया कैंपेन किल द पेट्रोल बिल पेश किया है। यह कैंपेन सीमित समय के लिए पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिलेगा। Ultraviolette वर्तमान में दो मॉडल F77 सीरीज और X-47 उपलब्ध हैं और किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम इन दोनों वाहनों पर लागू है।  आइए इस कैशबैक प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ultraviolette F77 Series, Ultraviolette X-47 Price

Advertisement

Ultraviolette F77 सीरीज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.09 लाख रुपये है। जबकि Ultraviolette X-47 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है।

ध्यान देने वाली बातें

Advertisement

Ultraviolette के किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम में डिस्काउंट खरीदार के पिछले पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके लिए ग्राहकों को दो अहम जानकारी देनी, जिसमें पिछले पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और खरीद के समय उसका ओडोमीटर रीडिंग शामिल है।

ऐसे कैलकुलेट होगा कैशबैक

Ultraviolette ओडोमीटर रीडिंग का उपयोग करके ग्राहक को मिलने वाली डिस्काउंट/कैशबैक कैलकुलेट करेगा। ओडोमीटर रीडिंग और व्हीकल की उम्र के आधार पर कंपनी सबसे पहले एक साल में तय की गई औसत दूरी को कैलकुलेट किया जाएगा। फिर इस संख्या को दो से कैलकुलेट किया जाएगा। यह कुल मिलाकर कैशबैक बेनिफिट बन जाएगा। साफ तौर पर कहें तो कंपनी पिछले दो सालों में तय की गई दूरी के बराबर कैशबैक प्रदान कर रही है।

Advertisement

अगर आपके पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर का ओडोमीटर 60,000 किमी चल चुका है और आप इसे 5 सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं तो सालाना इस्तेमाल करीबन 60,000/5 यानी कि 12,000 किमी होगा। ऐसी स्थिति में आपको (2x12,000 यानी कि 24 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। अगर आपने पहले भी कई व्हीकल उपयोग किए हैं तो 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। यह कैंपन सभी टू-व्हीलर मॉडल और ब्रांड्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसके लिए आपके पास व्हीकल की आरसी और ओडोमीटर रीडिंग क्लियर होनी चाहिए। अल्ट्रावॉयलेट के कर्मचारी कैशबैक प्रदान करने से पहले इनकी जांच करेंगे।  दोनों ही मामलों में ये कैशबैक इन प्रोडक्ट का मूल्य बढ़ाने में सहायक होंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.