TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर गेमिंग टचस्क्रीन और क्रॉसओवर डिजाइन के साथ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 140 किलोमीटर

​​​​​​​TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटीग्रेटेड कंट्रोलर के साथ RAM इंटेक एयर कूल्ड मोटर है जो कि 14.7 hp की पीक पावर और 9.3 hp की नॉमिनल पावर जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 10:49 IST
ख़ास बातें
  • TVS X की एक्स शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये है।
  • TVS X की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • TVS X सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकता है।

TVS X की रेंज 140 किमी है।

Photo Credit: TVS

TVS मोटर कंपनी ने बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X लॉन्च कर दिया है। 2.5 लाख रुपये के बजट में आने वाला यह ई-स्कूटर टीवीएस का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले कंपनी के पोर्टेफोलियो में TVS i-Qube ही शामिल था। इस स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी दी गई है। यहां हम आपको TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TVS X की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
TVS X की एक्स शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये है। हालांकि, TVS X ई-स्कूटर केंद्रीय सरकार की FAME-II सब्सिडी के तहत नहीं आता है। TVS का कहना है कि TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 'फर्स्ट एडिशन' के पहले 2,000 खरीदारों को टीवीएस एक्स क्लब कंसियर्ज सर्विस का लाभ मिलेगा, जिसमें 18,000 रुपये की कीमत वाली ऑन डिमांड सर्विसेज, अलग से कंसियर्ज सर्विसेज और काफी कुछ शामिल है। TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। वहीं इसकी डिलीवरी बेंगलुरु में दिसंबर में शुरू होगी और उसके बाद अन्य भारतीय शहरों में मार्च 2024 से शुरू होगी।


TVS X के फीचर्स


TVS X में SmartXonnect प्लेटफॉर्म दिया गया है जो कि NavPro द्वारा टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर के लिए तैयार किया गया है। इस स्कूटर में 10.25 इंच की HD टिल्ट स्क्रीन मिलेगी, जिसमें वीडियो प्लेबैक, गेम्स और म्यूजिक जैसे फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिहाज से TVS का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्मार्ट शील्ड से लैस है, जिसमें जियोफैंसिंग, टोइंग अलर्ट, स्मार्ट हिल होल्ड कंट्रोल, क्रैश डिटेक्शन, रिवर्स एसिस्ट, क्रूज कंट्रोल और ओवरस्पीड अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह राइडर्स की सेफ्टी के लिए लाइव लोकेशन-शेयरिंग सुविधा का सपोर्ट करता है।


Advertisement
TVS X की रेंज और पावर 


TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटीग्रेटेड कंट्रोलर के साथ RAM इंटेक एयर कूल्ड मोटर दी गई है जो कि 14.7 hp की पीक पावर और 9.3 hp की नॉमिनल पावर जनरेट करती है। TVS X की टॉप स्पीड 105 kmph है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.6 सेकेंड्स में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। TVS का दावा है कि स्कूटर की बैटरी 950W पोर्टेबल चार्जर से सिर्फ 3 घंटे 40 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं 3 kWh स्मार्ट एक्स होम रैपिड चार्जर की बदौलत बैटरी को सिर्फ 50 मिनट में 0-50% चार्ज किया जा सकता है। पोर्टेबल चार्जर की कीमत 16,275 रुपये है। इस स्कूटर में निकेल-मैंगनीज-कोबाल्ट (NMC) के साथ 4.44 kWh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। TVS X के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में 220 mm सिंगल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और रियर में 195 mm डिस्क ब्रेक शामिल हैं, जिसके साथ सिंगल चैनल ABS सिस्टम भी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट की ऊंचाई 770mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.