TVS की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज बढ़ाने की तैयारी, कंपनी के iQube की जोरदार डिमांड

कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। इसके साथ ही यह अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X की सेल्स शुरू करने की भी तैयारी कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2023 14:23 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी
  • यह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X की सेल्स शुरू करने की भी तैयारी कर रही है
  • iQube के प्रोडक्शन को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स किया जाएगा

इनमें पांच से लेकर 25 किलोवॉट तक की रेंज में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शामिल होंगे

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल TVS Motor की अगले एक वर्ष में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज को बढ़ाने की योजना है। कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। इसके साथ ही यह अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X की सेल्स शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। 

कंपनी के डायरेक्टर और CEO, K N Radhakrishnan ने बताया कि अगले 12 महीनों में TVS Motor विभिन्न कंज्यूमर सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पेश करेगी। इनमें पांच से लेकर 25 किलोवॉट तक की रेंज में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है। Radhakrishnan ने उम्मीद जताई कि TVS Motor की EV मार्केट में स्थिति काफी मजबूत होगी। 
Advertisement

इसकी योजना इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी है। कंपनी के iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है।  iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच और इसके ST वेरिएंट में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

हाल ही में TVS ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X भी लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola Electric का पहला स्थान है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने FAME-II सब्सिडी में कटौती की थी। इसके बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के प्राइसेज बढ़ गए थे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में नए व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.