TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 86 किलोमीटर की है। इसे लगभग 2.20 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Orbiter V2 के 3.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट के लिए BaaS का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 22:35 IST
ख़ास बातें
  • BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 86 किलोमीटर की है
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्प में उपलब्ध है

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली TVS Motor ने अपने Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए एक नया ऑप्शन दिया है। बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1.8 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। 

BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है। 

Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर के BaaS के ऑप्शन में 862 रुपये प्रति माह का शुरुआती फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान है। इसमें पांच वर्ष या 70,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 86 किलोमीटर की है। इसे लगभग 2.20 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Orbiter में वाइजर के साथ फ्रंट LED, इनकमिंग कॉल डिस्प्ले के साथ कलर्ड LCD क्लस्टर, और कनेक्टेड मोबाइल ऐप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। 

हालांकि, Orbiter के 3.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट के लिए BaaS का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 158 किलोमीटर की है। पिछले वर्ष कंपनी ने TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी IDC रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें Pearl White, Titanium Grey, Starlight Blue विद Beige और Copper Bronze विद Beige कलर्स के विकल्प हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में TVS Motor का मुकाबला Bajaj Auto और Ather Energy जैसी कंपनियों से है। यह विदेशी मार्केट्स में भी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.