• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • TVS 23 अगस्त को पेश करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! 80 Km रेंज वाला Creon होने की उम्मीद

TVS 23 अगस्त को पेश करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! 80 Km रेंज वाला Creon होने की उम्मीद

पिछले साल अगस्त में, अपकमिंग टू-व्हीलर के स्पाई शॉट ऑनलाइन शेयर किए गए थे, जिसे कंपनी के Creon EV कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया था।

TVS 23 अगस्त को पेश करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! 80 Km रेंज वाला Creon होने की उम्मीद

TVS के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में फिलहाल केवल iQube शामिल है

ख़ास बातें
  • टीजर पोस्टर में चार वर्टिकल रूप से खड़े लैंप दिखाए गए हैं
  • ये Creon कॉन्सेप्ट के हेडलैंप से मेल खाते हैं
  • अपकमिंग प्रोडक्ट को दुबई में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
TVS मोटर कंपनी ने एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज किया है, जिसे 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जबकि अपकमिंग लॉन्च के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Creon हो सकता है। बता दें कि TVS ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट को 2018 Auto Expo में दिखाया था। पिछले साल अगस्त में एक TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसे Creon से जोड़ा गया था।

TVS ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च को टीज किया है। कंपनी ने एक टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि इसे 23 अगस्त को पेश किया जाएगा। टीजर पोस्टर में चार वर्टिकल रूप से खड़े लैंप दिखाए गए हैं जो Creon कॉन्सेप्ट के हेडलैंप से मेल खाते हैं।

इसके अलावा, टीजर में बताया गया है कि अपकमिंग प्रोडक्ट को दुबई में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, टीजर में बुर्ज खलीफा बना हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इवेंट बुर्ज में आयोजित हो सकता है।

पिछले साल अगस्त में, अपकमिंग टू-व्हीलर के स्पाई शॉट ऑनलाइन शेयर किए गए थे, जिसे कंपनी के Creon EV कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया गया था। टेस्ट यूनिट को कैमोफ्लाज से छिपाया गया था, लेकिन बॉडी Creon से काफी मेल खा रही थी। 

TVS के EV पोर्टफोलियो में फिलहाल केवल iQube शामिल है, जो तीन वेरिएंट में आता है। यह वर्तमान में देश में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और Ola S1 टॉप में है। निश्चित तौर पर Creon जैसा स्पोर्टी दिखने वाला स्कूटर TVS को प्रतियोगिता को गर्माने का मौका देगा।

TVS Creon कॉन्सेप्ट की बात करें, तो इसमें 12kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ तीन लिथियम-आयन बैटरी पैक हैं। कंपनी के दावे अनुसार, यह 5.1 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने और 80 km की रेंज निकालने में सक्षम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »