TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग

विदेशी मार्केट्स में भी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जाती है। इन मार्केट्स में कंबोडिया, लाओस, ब्रूनेई, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2026 23:58 IST
ख़ास बातें
  • देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है
  • हाल ही में कंपनी ने iQube S वेरिएंट को पेश किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

विदेशी मार्केट्स में भी iQube की बिक्री की जाती है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली TVS Motor ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार कर लिया है। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। 

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। TVS Motor के चेयरमैन, Sudarshan Venu ने कहा कि 10 लाख iQube की मैन्युफैक्चरिंग से यह पता चलता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सामान्य ट्रांसपोर्टेशन में हिस्सेदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटीज में इनवेस्टमेंट के साथ सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस को डिवेलप करने का है। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। 

पिछले वर्ष TVS Motor ने iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए थे। कंपनी ने बताया था कि iQube का नया वेरिएंट शहरों में ड्राइविंग के लिए बेहतर है। इसकी IDC रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें Pearl White, Titanium Grey, Starlight Blue विद Beige और Copper Bronze विद Beige कलर्स के विकल्प हैं। डुअल-टोन कलर्स से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन iQube के पुराने वेरिएंट्स के लगभग समान है। इसमें हिल होल्ड का नया फंक्शन दिया गया है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है। हाल ही में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी शुरू किया है। 

हाल ही में कंपनी ने iQube S वेरिएंट को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.7 kWh की बैटरी है। iQube S की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। iQube S को Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Titanium Grey Matte कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। विदेशी मार्केट्स में भी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जाती है। इन मार्केट्स में कंबोडिया, लाओस, ब्रूनेई, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं। देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में TVS Motor का मुकाबला Bajaj Auto और Ola Electric जैसी कंपनियों से है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.