• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत

Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत

Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार इलेक्ट्रिक और E85 फ्यूल तक सपोर्ट करती है।

Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Toyota

Toyota Innova Hycross में TNGA 2.0-लीटर फ्लेक्सी इंजन है।

ख़ास बातें
  • Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है।
  • Toyota Innova Hycross में TNGA 2.0-लीटर फ्लेक्सी इंजन है।
  • Toyota Innova Hycross की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹19.99 लाख है।
विज्ञापन

Toyota ने अपनी Toyota Innova Hycross का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है जो कि भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। इस एमपीवी को पहली बार दिसंबर, 2022 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से यह पहला अपडेट है। इस कार में सिर्फ स्टाइलिंग में बदलाव और फीचर्स अपग्रेड के अलावा E85 फ्यूल (85% इथेनॉल और पेट्रोल) से चलने की सुविधा को जोड़ा गया है। इस सुविधा के बाद Innova Hycross भारत में उपलब्ध पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल कार बन गई है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भारत में ही तैयार किया जाएगा। आइए Toyota Innova Hycross के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Toyota Innova Hycross Price

Toyota Innova Hycross की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹19.99 लाख है। इस कार की बुकिंग शुरू हो गई है। यह कार सुपर व्हाइट, सिल्वर मेटैलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल माइका, एटीट्यूड ब्लैक माइका और ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक कलर ऑप्शन में आती है।

Latest and Breaking News on NDTV

Toyota Innova Hycross Power & Engine

Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें टोयोटा का TNGA 2.0-लीटर फ्लेक्सी इंजन और 5वीं जेन का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम दिया गया है। यह कार ईवी, इको और पावर ड्राइव मोड के साथ आती है। Innova Hycross का फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और ई-ड्राइव को भारत में तैयार किया जा रहा है। Innova HyCross में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ-साथ E20 से लेकर E85 तक इथेनॉल-फ्यूल के मिश्रण का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलता है। 

Toyota Innova Hycross Exterior

Innova Hycross फेसलिफ्ट में बंपर और ग्रिल के साथ फ्रंट लुक को नया किया गया है। अपर ग्रिल में डबल-स्टैक्ड एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप बेजेल के साथ थ्री डायमेंशनल लोअर ग्रिल दिए गए हैं। इसके अलावा नए डिजाइन वाले प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप और रियर की ओर डबल-स्टैक्ड कॉम्बिनेशन लैंप मिलती है।

Toyota Innova Hycross Interior

Innova Hycross में शानदार फिनिश के साथ सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और सिल्वर और पियानो-ब्लैक एक्सेंट मिलता है। इसमें आर्ट लेदर डोर आर्मरेस्ट और कंसोल बॉक्स और डार्क चेस्टनट कलर क्विल्टेड आर्ट-लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील लेदर से कवर है। इसमें बेहतर रियर ट्रे टेबल, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, सेकेंड और थर्ड रो के लिए अलग लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड एंट्री सिस्टम भी शामिल है। कंफर्ट के लिए 7 सीटर /8 सीटर का ऑप्शन मिलता है। 
सेकेंड रो में पावर्ड ओटोमन सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मेमोरी फीचर के साथ 8 वे पावर्ड ड्राइवर सीट और रियर की ओर पावर्ड रिक्लाइनिंग सीट मिलती हैं। इसके अलावा ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी, पीएम 2.5 फिल्टर, रियर सनशेड, पुश स्टार्ट के साथ स्मार्ट एंट्री और पावर्ड बैक डोर भी शामिल है। इस कार में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच की TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। यह कार टोयोटा आई-कनेक्ट, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट करती है। इसमें टेलीमैटिक्स, ई-कॉल, रिमोट एसी कंट्रोल और सबवूफर के साथ 9 स्पीकर वाला JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है।

Toyota Innova Hycross Safety Features

Innova Hycross में सेफ्टी के लिए 6 SRS एयरबैग और टोयोटा सेफ्टी सेंस 3.0TM दिया गया है। इस कार में डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रैकिंग एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑटोमैटिक हाई बीम, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, TPMS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  3. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  5. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  6. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  7. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  8. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »