Tesla ने की रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी, कंपनी ने की थी प्राइस में भारी कटौती

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने जनवरी में कहा था कि टेस्ला इस वर्ष 20 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 16:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स ग्रोथ कम रही है
  • इसके पीछे कॉम्पिटिशन बढ़ना और इकोनॉमी की कमजोर स्थिति प्रमुख कारण हैं
  • कंपनी के मॉडल Y का प्राइस 65,990 डॉलर से घटाकर 54,990 डॉलर हो गया है

प्राइसेज घटाकर सेल्स बढ़ाने के दांव टेस्ला के मार्जिन पर असर पड़ सकता है

इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। हालांकि, प्राइसेज को घटाने के बावजूद तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की सेल्स ग्रोथ कम रही है। इसके पीछे कॉम्पिटिशन बढ़ना और इकोनॉमी की कमजोर स्थिति प्रमुख कारण हैं। 

टेस्ला ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में 4,22,875 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में चार प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने जनवरी में कहा था कि टेस्ला इस वर्ष 20 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी कर सकती है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। मस्क के प्राइसेज घटाकर सेल्स बढ़ाने के दांव से इनवेस्टर्स खुश नहीं हैं क्योंकि इससे मार्जिन पर असर पड़ेगा। टेस्ला ने इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया भर में अपने EV के प्राइसेज 20 प्रतिशत तक घटाए थे। 
Advertisement

कंपनी के मॉडल Y का प्राइस 65,990 डॉलर से घटाकर 54,990 डॉलर किया गया था। Deepwater Asset Management के मैनेजिंग पार्टनर, Gene Munster ने कहा, "अगर प्राइसेज में कमी नहीं होती तो स्थिति खराब हो जाती। मुझे लगता है कि इससे इकोनॉमी के मुश्किल स्थिति में होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की बिक्री में तेजी आई है लेकिन यह मस्क के अनुमान से कम है।" पिछले वर्ष मस्क ने टेस्ला के स्टाफ को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं होने का सलाह दी थी। टेस्ला के शेयर प्राइस में पिछले वर्ष काफी कमी हुई थी। इसके पीछे कंपनी के लिए डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदना जैसे कारण थे। 

मस्क ने टेस्ला के वर्कर्स को एक ईमेल में कहा था कि वह मानते हैं कि टेस्ला लंबी अवधि में सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। उनका कहना था, "हमने लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मार्केट इसे स्वीकार करेगी। मेरा मानना है कि लंबी अवधि में टेस्ला सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। स्टाक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित न हों।" इसके साथ ही मस्क ने स्टाफ से इलेक्ट्रिक कार की कस्टमर्स को डिलीवरी में तेजी लाने को भी कहा था। Twitter को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.