भारत में Tesla को मिल रहा कमजोर रिस्पॉन्स, सेल्स में 37 प्रतिशत की गिरावट 

पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं। देश में टेस्ला की कुल सेल्स 104 यूनिट्स की रही है। कंपनी ने सितंबर में 64 यूनिट्स की बिक्री की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 नवंबर 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने टेस्ला ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी
  • टेस्ला के मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है

पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla को भारत में सेल्स बढ़ाने में मुश्किल हो रही है। पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y की सिर्फ 40 यूनिट्स बेची हैं। देश में टेस्ला की कुल सेल्स 104 यूनिट्स की रही है। कंपनी ने सितंबर में 64 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस वर्ष जुलाई में टेस्ला ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला था। 

देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को उपलब्ध कराया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले महीने टेस्ला की सेल्स महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 37.5 प्रतिशत घटी है। पिछले वर्ष इंटरनेशनल लेवल पर मॉडल Y सबसे अधिक बिकने वाला EV रहा है। हाल ही में टेस्ला ने अपना दूसरा शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया था। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। 

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि मॉडल Y को खरीदने वाले कस्टमर्स को मुफ्त वॉल कनेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने पार्किंग स्पेस में इसे इंस्टॉल कर चार्जिंग कर सकेंगे। मॉडल Y की सुपरचार्जर से केवल 15 मिनटों की चार्जिंग में 267 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने पहला सुपरचार्जर मुंबई में शुरू किया था। कंपनी जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध करा सकती है। V4 सुपरचार्जर में DC चार्जर के साथ AC चार्जर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल होते हैं। इन चार्जिंग यूनिट्स के साथ सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 kW की पीक चार्जिंग स्पीड तक जा सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि मॉडल Y के लॉन्ग-रेंज वाले वेरिएंट की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की जाएगी। 

टेस्ला के EV की कम होने के पीछे इसका महंगा होना एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने EV का इम्पोर्ट कर रही है और इस वजह से अधिक टैक्स के कारण इसका प्राइस महंगा। है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.