EV के इंटरनेशनल मार्केट में Tesla की टॉप पोजिशन छीन सकती है चीन की BYD

BYD के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने भारत सहित कुछ देशों में EV की बिक्री शुरू की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 22:19 IST
ख़ास बातें
  • BYD के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है
  • हाल ही में कंपनी ने भारत सहित कुछ देशों में EV की बिक्री शुरू की है
  • अमेरिका में Tesla का EV के मार्केट में पहला स्थान बरकरार है

BEV के इंटरनेशनल मार्केट में BYD का शेयर टेस्ला के 17 प्रतिशत के लगभग समान है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका की Tesla का पहला स्थान है। इसे चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD का मार्केट शेयर 17 प्रतिशत के साथ टेस्ला के लगभग बराबर हो गया है। टेस्ला ने भारत में भी बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है लेकिन केंद्र सरकार ने इसके लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट देने से मना कर दिया है। 

BYD के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने भारत सहित कुछ देशों में EV की बिक्री शुरू की है। BYD के पोर्टफोलियो में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) के साथ ही हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स भी शामिल हैं। हालांकि, Tesla केवल BEV की पेशकश करती है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Counterpoint Research के अनुसार, BEV के इंटरनेशनल मार्केट में BYD का शेयर टेस्ला के 17 प्रतिशत के लगभग समान है। टेस्ला के लिए भी चीन एक बड़ा मार्केट है। कंपनी ने छह वर्ष पहले चीन में बिजनेस शुरू किया था और इसकी शंघाई की फैक्टरी से लोकल मार्केट में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 
Advertisement

EV के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में पर्यावरण के अनूकल माने जाने वाले इन व्हीकल्स की सेल्स ने पहली बार 10 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, चीन से यह पीछे है। अमेरिका की नेशनल ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, इस वर्ष नवंबर तक EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10,07,984 यूनिट्स की रही। EV की सेल्स बढ़ने के पीछे इंसेंटिव्स और नए और अपडेटेड व्हीकल्स के लॉन्च बड़े कारण हैं। 

अमेरिका में इनफ्लेशन रिडक्शन एक्ट से EV में ऑटोमोबाइल कंपनियों का इनवेस्टमेंट बढ़ा है। इसके साथ ही डिमांड में भी तेजी आई है। बहुत से अन्य देशों में भी इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ रही है। अमेरिका में Tesla का EV के मार्केट में पहला स्थान बरकरार है। हाल ही में कंपनी ने Cybertruck को लॉन्च किया था। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की अगुवाई वाली टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस फैक्टरी के लिए लोकेशन को तय नहीं किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.