भारत में कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना तलाश रही Tesla, चीन को मिलेगी टक्कर

कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इस सप्ताह केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2023 23:49 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला का चीन में बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है
  • कंपनी को इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में कड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है
  • भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है

केंद्र सरकार इम्पोर्ट टैक्स घटाने के टेस्ला से निवेदन को ठुकरा चुकी है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla को भारत में अपने कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना दिख रही है। कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इसे लेकर इस सप्ताह केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। 

Bloomberg ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया है कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स इलेक्ट्रिक कारों के लिए कंपोनेंट्स की देश से सोर्सिंग के बारे में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk इससे पहले अधिक इम्पोर्ट टैक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। सरकार ने टेस्ला से चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में नहीं बेचने को कहा था। सूत्रों का कहना है कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स सरकार से दोबारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स घटाने का निवेदन भी कर सकते हैं। 
Advertisement

टेस्ला ने इस बारे में जानकारी के लिए भेजी गई ईमेल का उत्तर नहीं दिया है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्ट्री के एक प्रतिनिधि ने भी टिप्पणी के निवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भारत से कंपोनेंट्स की सोर्सिंग करने पर टेस्ला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन हासिल करने में आसानी हो सकती है। मोदी का लक्ष्य देश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की है। हालांकि, टेस्ला के देश में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की असेंबलिंग करने की संभावना कम है। मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी किसी भी ऐसी लोकेशन पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं लगाएगी जहां उसे अपने व्हीकल्स बेचने और उनकी सर्विसिंग की अनुमति नहीं है। 

हाल ही में मस्क ने कहा था कि इस वर्ष कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी लॉन्च कर सकती है। इससे टेस्ला का प्रॉफिट बढ़ने की संभावना है। कंपनी फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर को एक विकल्प के तौर पर लगभग 15,000 डॉलर में बेचती है। मस्क ने बताया था, "मुझे लगता है कि हम इस वर्ष इसे पेश करेंगे।" इससे पहले मस्क कई बार टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता को लेकर तय किए गए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। टेस्ला की कारों से जुड़ी दुर्घटनाओं की वजह से इस टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी को कानूनी और रेगुलेटरी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.