Tata Tiago EV 2026 vs पुराना मॉडल: कीमत घटी, रेंज बदली, जानें दोनों में कितना अंतर

2026 Tata Tiago EV Facelift लॉन्च हो गई है। जानें पुराने मॉडल के मुकाबले कीमत, बैटरी, रेंज, चार्जिंग और फीचर्स में क्या बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • नई Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है
  • पुराने मॉडल की तुलना में रेंज कम, लेकिन चार्जिंग तेज हुई
  • कंपनी अब बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है

Tata Tiago EV facelift (left) और पुरानी Tiago EV के बीच तुलना

Tata Motors ने भारतीय बाजार में 2026 Tata Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक हैचबैक को नए एक्सटीरियर अपडेट, रिफ्रेश्ड केबिन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि नई Tiago EV की शुरुआती कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 1 लाख रुपये कम रखी गई है। वहीं कंपनी अब बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है। हालांकि कीमत कम होने के साथ एक बड़ा बदलाव ड्राइविंग रेंज में भी देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप Tiago EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए नए और पुराने मॉडल के बीच क्या अंतर है।

कीमत में कितना अंतर आया?

पुरानी Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती थी। वहीं नई 2026 Tiago EV Facelift को 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच लॉन्च किया गया है।

पुराने मॉडल में XE MR, XT MR, XT LR और XZ+ Tech Lux LR जैसे वेरिएंट मिलते थे। वहीं नए मॉडल को Smart, Pure+ और Creative+ पर्सोना के साथ पेश किया गया है।

सीधे शब्दों में कहें तो नई Tiago EV पहले से ज्यादा किफायती हो गई है और इसकी एंट्री कीमत में करीब 1 लाख रुपये की कमी आई है।

बैटरी और रेंज में क्या बदलाव हुआ?

नई Tiago EV में पहले की तरह 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। हालांकि दोनों बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज पहले के मुकाबले कम हुई है।

पुराने मॉडल में 19.2kWh बैटरी के साथ 250 किलोमीटर तक की रेंज मिलती थी, जबकि 24kWh बैटरी पैक 315 किलोमीटर तक चलने का दावा करता था।

नई Tiago EV Facelift में 19.2kWh बैटरी के साथ 223 किलोमीटर तक और 24kWh बैटरी के साथ 285 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है।

चार्जिंग में हुआ सुधार

रेंज कम होने के बावजूद कंपनी ने चार्जिंग स्पीड में सुधार किया है। Tata Motors के मुताबिक नई Tiago EV को इतनी तेजी से चार्ज किया जा सकता है कि सिर्फ 18 मिनट में करीब 100 किलोमीटर की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त चार्ज मिल सकता है।

डिजाइन और फीचर्स में क्या नया मिला?

नई Tiago EV Facelift में एक्सटीरियर और केबिन दोनों जगह बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। इसके अलावा कई सेगमेंट-लीडिंग और अपमार्केट फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

अगर कीमत को देखा जाए तो नई Tata Tiago EV पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है। हालांकि इसके साथ रेंज में कुछ कमी जरूर आई है। दूसरी तरफ अपडेटेड डिजाइन, बेहतर चार्जिंग क्षमता और लाइफटाइम बैटरी वारंटी जैसे बदलाव इसे खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बना सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.