Tata Punch EV लॉन्च 2023 के लिए कन्फर्म! होगी सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार!

टाटा मोटर्स के पास वर्तमान में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं जिसमें Tata Nexon EV, Tata Tiago EV और Tata Tigor EV जैसे पॉपुलर मॉडल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Tata Punch EV में दो बैटरी पैक वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।
  • इलेक्ट्रिक कार को ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाने की बात कही गई है।
  • ईवी मॉडल को Auto Expo 2023 में कंपनी पेश कर सकती है।

Tata Punch को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था जिसका अब इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है।

Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक कारों के बेड़े में एक और नाम जल्द जोड़ सकती है। कंपनी Tata Punch का EV मॉडल जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ में एक और इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च हो सकता है जो Tata Altroz का होगा। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स को टाटा मोटर्स 2023 में पेश कर सकती है। कंपनी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी की ओर से सामने आए एक बयान के बाद इसके कयास लगाए जा रहे हैं। 
Tata Punch EV कंपनी की ओर से जल्द ही पेश किए जाने की संभावना है। टाटा मोटर्स के पास वर्तमान में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं जिसमें Tata Nexon EV, Tata Tiago EV और Tata Tigor EV जैसे पॉपुलर मॉडल हैं। अब टाटा पंच ईवी और टाटा एल्ट्रोज ईवी मॉडल्स को Auto Expo 2023 में कंपनी पेश कर सकती है। टाइम्स ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सेल्स हेड विवेक श्रीवास्तव ने पब्लिकेशन को एक इंटरव्यू में बताया है कि Tata Punch EV  भारतीय मार्केट में अगले साल यानि 2023 में देखने को मिल सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद इसकी बैटरी, रेंज और पावर आदि के बारे में भी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि यह कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। 
Advertisement

Tata Punch EV में दो बैटरी पैक वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि Ziptron टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कंपनी इसमें कर सकती है। दो बैटरी पैक की बदौलत यह एक पैक से 300 किलोमीटर और दूसरे पैक से 350 किलोमीटर की रेंज तक जा सकेगी। इसमें 26kWh बैटरी पैक और 30.2kWh बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट पैनल, एयर कंडीशनर, ऑटोमेटिक हेडलाइट, कनेक्टिविटी तकनीक, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, रियर डिफॉगर आदि फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह सभी फीचर्स अभी कयास के रूप में बताए जा रहे हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है और न ही फीचर्स के बारे में कोई संकेत दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.