4 साल में 8 लाख की बचत करेगी Tata Punch EV, ऐसे होगा फायदा ही फायदा

कोई नई इलेक्ट्रिक कार तलाश कर रहे हैं तो Tata Punch EV बेस्ट विकल्प हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 नवंबर 2024 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है।
  • Tata Punch EV सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है।
  • Tata Punch EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है।

Tata Punch EV में 35kWH की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Tata Motors

अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में कोई नई इलेक्ट्रिक कार तलाश कर रहे हैं तो Tata Punch EV बेस्ट विकल्प हो सकती है। Tata Motors की Tata Punch EV सिर्फ पर्यावरण को ही सुरक्षित ही नहीं रखती है, बल्कि पैसों की बचत भी करती है। अगर आप Tata Punch EV को चलाएंगे तो आप हर साल लाखों रुपये की बचत करेंगे। आइए Tata Punch EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tata Punch EV Range & Power


Tata Punch EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है, जो कि 90kW की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर को सपोर्ट देने के लिए 35kWH की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह सिर्फ 56 सेकेंड में फुल चार्ज हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह ईवी 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। 


Advertisement
Tata Punch EV Price


कीमत की बात की जाए तो Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है।


4 साल में होगी 8 लाख की बचत


Advertisement
Tata Motors के सेविंग कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आपकी डेली रनिंग 100 किमी है तो पूरी महीने में आप औसतन 3 हजार किमी तक कार को चला सकते हैं। ऐसे में 4 साल तक Tata Punch EV को हर महीने 3 हजार किमी चलाने पर 8,56,151 रुपये की बचत कर सकते हैं। यानी कि आप कार की कीमत की लगभग बचत 4 साल में ही कर सकते हैं। यह तुलना किसी पेट्रोल से चलने वाली कार को चलाने के मुकाबले में है। इस दौरान पेट्रोल की औसतन कीमत 106 रुपये मानी गई है। इस दौरान आप 24.18 मिलियन ग्राम CO2 भी कम कर सकते हैं, यानी कि पैसे की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को नुकसान भी कम होगा।


Tata Punch EV Features


Tata Punch इलेक्ट्रिक कार में एलईडी हेडलैम्प, स्मार्ट डिजिटल डीआरएल, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, फुल ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, फिजिटल कंट्रोल पैनल, एयर प्यूरिफायर, मल्टी-मोड रीजेन, 2 ड्राइव मोड सिटी/स्पोर्ट्स, स्टील व्हील, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, इल्यूमिनेटेड कूल्ड ग्लोवबॉक्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, ZConnect और स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी और 3.3 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर है। वहीं सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स, iTPMS, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक आदि शामिल हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 10.25 इंच के टच डिस्प्ले वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.