Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार

इस इलेक्ट्रिक SUV के सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, साइड हेड कर्टेन एयरबैग्स और प्रत्येक सिटिंग पोजिशन के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर्स शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 21:13 IST
ख़ास बातें
  • Punch EV को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में हाई स्कोर मिला है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है

इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी पर जोर दिया गया है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tata Motors की Punch EV ने सुरक्षित कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर अपनी पोजिशन को मजबूत किया है। Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं। यह रेटिंग इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए लागू है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, साइड हेड कर्टेन एयरबैग्स और प्रत्येक सिटिंग पोजिशन के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर्स शामिल हैं। Punch EV को एडल्ट ऑक्युमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के अधिकतर टेस्ट में मजबूत स्कोर मिला है।   

इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी पर जोर दिया गया है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में जून में टाटा मोटर्स की बिक्री 12,187 यूनिट्स की बिक्री की रही है। टाटा मोटर्स के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 126 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि जून में उसे मिली प्रत्येक तीन नई बुकिंग्स में से एक EV के लिए थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी की EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 112 प्रतिशत बढ़कर 34,467 यूनिट्स की रही है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 31,823 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 107.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में पहला स्थान है। 

पिछले महीने टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।  Sierra EV के प्राइसेज 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स में हिस्सेदारी बढ़कर छह-आठ प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 4.37 प्रतिशत का था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.