Tata Motors ने बेंगलुरू की सड़कों पर उतारी 100 Starbus EV इलेक्ट्रिक बस, जानें फीचर्स

टाटा मोटर्स की सब्सिडरी कंपनी TML स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटिड और बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बीच डील के तहत इन बसों की सप्लाई की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 10:07 IST
ख़ास बातें
  • ये स्टेट ऑफ द आर्ट लो फ्लोर बसे हैं जो 12 मीटर लम्बी हैं।
  • । टाटा मोटर्स इन बसों का 12 सालों तक मेंटेनेंस भी करेगी।
  • टाटा मोटर्स को BMTC को 921 बसों की सप्लाई करनी हैं।

Tata Motors ने बेंगलुरू की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी हैं।

Tata Motors ने बेंगलुरू ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में 100 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी हैं। भारत की सबसे बड़ी कमर्शिअल व्हीकल निर्माता कंपनी ने बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) को स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई की है। दरअसल टाटा मोटर्स को BMTC को 921 बसों की सप्लाई करनी है जिसमें 100 बसों की किश्त उसने पूरी कर दी है। टाटा मोटर्स इन बसों का मेंटेनेंस भी करेगी। ये स्टेट ऑफ द आर्ट लो फ्लोर बसे हैं जो 12 मीटर लम्बी हैं। कंपनी अगले 12 सालों तक इनका ऑपरेशन और मेंटेनेंस करेगी। 

टाटा मोटर्स की सब्सिडरी कंपनी TML स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटिड और बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बीच डील के तहत इन बसों की सप्लाई की गई है। कंपनी की ओर से प्रेस रिलीज में बसों के बारे में कहा गया है कि इनमें सुपीरियर डिजाइन और बेस्ट क्लास फीचर्स हैं जो सिटी राइडर्स को एक आरादायक सफर का अनुभव करवाएंगी। इन जीरो एमिशन बसों को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उतारा गया है। जिनमें एडवांस्ड बैटरी सिस्टम लगा है। 

बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जी सत्यवती ने इस मौके पर कहा कि बेंगलुरू में प्रोटोटाइप ट्रायल्स के बाद टाटा मोटर्स की इन स्टेट ऑफ द आर्ट इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारते हुए बेहद खुशी हो रही है। BMTC कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और बेंगलुरू के नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। और ये इलेक्ट्रिक बसें इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 

टाटा मोटर्स भारत के विभिन्न शहरों में अब तक 1500 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई की बात कहती है। कंपनी के अनुसार Tata Starbus EV अर्बन सिटी ट्रांसपोर्ट में नए बेंचमार्क सेट कर रही है। यह ऑप्टिमाइज्ड एनर्जी कंजम्पशन पर ऑपरेट करती है। जिससे बिजली की खपत भी कम होती है। इनमें फीचर्स जैसे आसान बोर्डिंग, आरामदायक सीटें, ड्राइवर फ्रेंडली ऑपरेटिंग सिस्टम आदि मिलते हैं, और यह जीरो एमिशन व्हीकल है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल है, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन है, एयर सस्पेंशन है, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पैनिक बटन आदि फीचर्स भी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Starbus EV, Tata Starbus, EV, Tata Motors Starbus EV, BMTC, BMTC Bus

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.