Suzuki ने दिखाया EV का 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका!', Nano जितना साइज, लेकिन रेंज 270 KM

Vision E-Sky फिलहाल जापान के लिए डेवलप की जा रही है, लेकिन यह प्लेटफॉर्म भविष्य में दूसरे मार्केट्स, खासकर भारत, के लिए भी बेस बन सकता है जहां सस्ती और कॉम्पैक्ट EVs की डिमांड बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • इसकी लंबाई 3,395mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,625mm है
  • फ्रंट में Pixel-स्टाइल हेडलाइट्स और C-शेप LED DRLs से फ्यूचरिस्टिक अपील
  • Vision E-Sky एक बार चार्ज में लगभग 270 km से ज्यादा रेंज देगी

Suzuki Vision E-Sky फिलहाल जापान के लिए डेवलप की जा रही है

Photo Credit: Suzuki

जापान मोबिलिटी शो (Japan Mobility Show 2025) में सुज़ुकी (Suzuki) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक Kei कार Vision E-Sky से पर्दा उठाया है। यह कॉन्सेप्ट कार कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर एक बड़ा कदम है, जो छोटे और एफिशिएंट वाहनों के लिए जानी जाती है। Vision E-Sky को खास तौर पर सिटी यूज के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह कॉन्सेप्ट आने वाले सालों में प्रोडक्शन मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकता है। कार दिखने में छोटी और क्यूट है, लेकिन इसकी रेंज क्लेम्ड काफी इंप्रेसिव है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Suzuki ने Vision E-Sky कार 2026 के फाइनेंशियल ईयर तक मार्केट में एंट्री ले सकती है और इसका मकसद है सस्ता और आसान EV एक्सपीरियंस देना। Vision E-Sky का साइज जापानी Kei कार्स जैसा ही है, जिसमें लंबाई 3,395mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,625mm है। लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न लुक देता है। फ्रंट में Pixel-स्टाइल हेडलाइट्स और C-शेप LED DRLs इसे फ्यूचरिस्टिक अपील देते हैं। साइड प्रोफाइल पर स्लोपिंग रूफलाइन, रिट्रैक्टेबल हैंडल्स और क्लीन बॉडी पैनल हैं। टू-टोन फिनिश और मोटे व्हील आर्चेस के चलते यह उतनी छोटी भी नहीं लगती।

Advertisement

अंदर का लुक सिंपल और लाइट रखा गया है। ट्रे-स्टाइल डैशबोर्ड में स्टोरेज स्पेस ज्यादा दिया गया है जबकि सेंटर कंसोल में वायरलेस चार्जिंग पैड है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और सॉफ्ट एंबियंट लाइटिंग के साथ एक स्क्वायर-डिजाइन स्टीयरिंग व्हील है। फिजिकल बटन्स बहुत कम हैं। कुल मिलाकर कैबिन फील मिनिमिलिस्टिक फील देता है।

Suzuki ने अभी तक पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया है कि Vision E-Sky एक बार चार्ज में लगभग 270 km से ज्यादा रेंज देगी।

Vision E-Sky फिलहाल जापान के लिए डेवलप की जा रही है, लेकिन यह प्लेटफॉर्म भविष्य में दूसरे मार्केट्स, खासकर भारत, के लिए भी बेस बन सकता है जहां सस्ती और कॉम्पैक्ट EVs की डिमांड बढ़ रही है। शो में सुजुकी ने Fronx FFV (Flex-Fuel) और e-Vitara को भी दिखाया, जो कंपनी की फुल इलेक्ट्रिफिकेशन स्ट्रैटेजी का हिस्सा हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.