• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV भारत में 27 फरवरी को होगी लॉन्च, इन खूबियों के साथ आती है

Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV भारत में 27 फरवरी को होगी लॉन्च, इन खूबियों के साथ आती है

Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV को ग्लोबल मार्केट में 2022 में पेश किया गया था, लेकिन भारत में इसे पूरी तरह से निर्मित (CBU) निर्यात किया जाएगा, जिसका असर निश्चित तौर इसकी कीमत पर भी पड़ेगा। फिलहाल इसकी भारत में कीमत की जानकारी नहीं है।

Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV भारत में 27 फरवरी को होगी लॉन्च, इन खूबियों के साथ आती है
ख़ास बातें
  • Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV को ग्लोबल मार्केट में 2022 में पेश किया गया था
  • भारत में इसे पूरी तरह से निर्मित (CBU) निर्यात किया जाएगा
  • ग्लोबल मार्केट में इसे पांच ट्रिम्स में पेश किया गया है
विज्ञापन
स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda) भारत में 27 फरवरी को Enyaq को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो देश में कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में दिखाया गया था और पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में इसे भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा भी गया। ग्लोबल मार्केट में कार को पहले ही पांच ट्रिम में पेश किया जा चुका है। भारत में भी इसके ग्लोबल वर्जन के समान स्पेसिफिकेशन्स लाने की उम्मीद है।

Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV को ग्लोबल मार्केट में 2022 में पेश किया गया था, लेकिन भारत में इसे पूरी तरह से निर्मित (CBU) निर्यात किया जाएगा, जिसका असर निश्चित तौर इसकी कीमत पर भी पड़ेगा। फिलहाल इसकी भारत में कीमत की जानकारी नहीं है।

बाहरी डिजाइन की बात करें, तो 2,765 mm व्हीलबेस वाली इस SUV की लंबाई 4,648 mm, चौड़ाई 1,877 mm और ऊंचाई 1,618 mm है। Enyaq में इल्यूमिनेटिड ग्रिल, स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैंप और एयरो-प्रेरित अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे मॉडर्न और कुछ हद तक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। पीछे की तरह रैपअराउंड टू-पीस एलईडी टेल लाइट्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना शामिल किया गया है।

फीचर्स की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट में Enyaq इलेक्ट्रिक कार एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS), 360-डिग्री कैमरा, डुअल ऑल-डिजिटल डिस्प्ले और एक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील से लैस आती है।

यूं तो ग्लोबल मार्केट में Enyaq को पांच ट्रिम में पेश किया गया है, जिनमें से बेस मॉडल 400 किलोमीटर तक और टॉप मॉडल 550 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। हालांकि, भारत में इसके इनमें से किसी एक वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो 77 kWh बैटरी पैक से लैस है और 500 किमी की WLTP रेंज का दावा करता है। रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस इस ट्रिम में 200 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 310 Nm का पीक टॉर्क मिलता है, जो 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने का दावा करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »