सिंगल चार्ज में 212 किमी रेंज वाला Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 7 इंच की डिस्प्ले और दमदार हैं फीचर्स

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 212km किमी की दूरी तय कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2023 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Simple Energy ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च कर दिया है।
  • Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है।
  • Simple One स्कूटर सिंगल चार्ज में 212km किमी की दूरी तय कर सकता है।

Simple One सिंगल चार्ज में 212km किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Photo Credit: Simple Energy

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च कर दिया है। Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5kWh की बैटरी दी गई है जो कि दमदार रेंज प्रदान करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 134 किलो है और यह एक हैवी व्हीकल है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है। इसके अलावा 750W चार्जर के लिए अलग से 13,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इस स्कूटर की डिलीवरी 6 जून से शुरू होगी। Simple One कलर ऑप्शन के लिए ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ड्यूल टोन कलर्स जैसे कि व्हाइट और ब्लैक के साथ रेड एलॉय व्हील डिजाइन मिलेगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ड्यूल टोन कलर ऑप्शन के लिए अलग से 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
 

Simple One की पावर और रेंज


Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। बैटरी दो पैक में है, जिसमें एक फिक्स्ड है और एक रिमूवेबल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 134 किलो है और यह एक हैवी व्हीकल है। रेंज की बात की जाए तो दावा किया जाता है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 212km किमी की दूरी तय कर सकता है। यह बैटरी एक पर्मानमेंट मैग्नेट मोटर को पावर प्रदान करती है जो कि 8.5kW की पीक पावर और 72Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड आसानी से पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। Simple Energy का दावा है कि यह स्कूटर सिर्फ 5 घंटे 54 मिनट्स में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। वहीं फास्ट चार्जर की मदद से इसे सिर्फ स्कूटर को 1.5 किमी/मिनट की दर से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement
 

Simple One के फीचर्स


Simple One में 7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है जो कि ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट हो सकती है। इसमें राइडर्स आसानी से अपना नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर को ओवर द एयर (OTA) अपडेट के जरिए अपडेट किया जा सकता है। यह स्कूटर 4 राइडिंग मोड प्रदान करता है, जिसमें इको, राइड, डेश और सोनिक शामिल है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग और एक बूट लाइट है। इस स्कूटर की बूट कैपेसिटी 30 लीटर है। मार्केट में आने के बाद इस स्कूटर की टक्कर Ola S1 Pro, Ather 450X, TVS iQube S, Bajaj Chetak और Vida V1 Pro से हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.