• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Revolt RV400 और RV400 BRZ इलेक्ट्रिक बाइक हुईं Rs. 15 हजार सस्ती, फुल चार्ज में 150 Km चलती हैं!

Revolt RV400 और RV400 BRZ इलेक्ट्रिक बाइक हुईं Rs. 15 हजार सस्ती, फुल चार्ज में 150 Km चलती हैं!

Revolt RV400 BRZ को इस साल की शुरुआत में 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत को 10,000 रुपये बढ़ाया गया और अब, इसकी कीमत को 5,000 रुपये कम कर दिया गया है।

Revolt RV400 और RV400 BRZ इलेक्ट्रिक बाइक हुईं Rs. 15 हजार सस्ती, फुल चार्ज में 150 Km चलती हैं!
ख़ास बातें
  • 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई थी RV400 BRZ
  • लॉन्च के बाद इसकी कीमत को 10,000 रुपये बढ़ाया गया था
  • अब दोनों बाइक की कीमत को 5,000 रुपये कम किया गया है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता, Revolt Motors ने RV400 और RV400 BRZ मॉडल की कीमतों में कटौती की है। दोनों मॉडल्स को खरीदना और सस्ता हो गया है और साथ ही मार्केट में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल्स के प्रतियोगिता पहले से अधिक गर्मा गई है। Revolt RV400 और RV400 BRZ, दोनों का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक समान हैं। हालांकि, रेंज में अंतर है। दोनों मॉडल 3.24 kWh बैटरी पैक से लैस आते हैं। दोनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल सहित कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

Revolt RV400 BRZ को इस साल की शुरुआत में 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसकी कीमत को 10,000 रुपये बढ़ाया गया और अब, इसकी कीमत को 5,000 रुपये कम कर दिया गया है, जिसके बाद आप इसे 1.43 लाख रुपये  की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, RV400 की कीमत में भी 5,000 रुपये कम किए गए और इसे 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

दोनों इलेक्ट्रिक बाइक के साथ कुछ ऑफर्स अलग से दिए जा रहे हैं। इन दोनों मॉडल्स पर सीमित समय के लिए 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इससे RV400 BRZ पर इफेक्टिव कीमत 1.33 लाख रुपये और RV400 की इफेक्टिव कीमत 1.40 लाख रुपये हो जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। यदि ग्राहक अपनी पुरानी बाइक को एक्सचेंज करते हैं, तो कंपनी 5,000 रुपये का बोनस भी दे रही है। दोनों मॉडल्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Revolt RV400 और BRZ (लाइट वर्जन), दोनों में फोन कनेक्टिविटी को छोड़ सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। दोनों मॉडल्स 3.24 kWh बैटरी पैक से लैस हैं, जो इको मोड में फुल चार्ज पर 150 किमी, नॉर्मल मोड में 100 किमी और स्पोर्ट मोड में 80 किमी की रेंज देने का दावा करते हैं। इस बैटरी पैक को शून्य से फुल चार्ज करने में 4.5 घंटे लगते है। पावर के लिए इनमें 3 किलोवाट (4 बीएचपी) मिड-ड्राइव मोटर मिलती है।

दोनों इलेक्ट्रिक बाइक रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, कॉम्बी ब्रेकिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस हैं। इनमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक मिलते हैं जबकि ब्रेकिंग परफॉर्मेंस दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक से आती है। इनमें 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 814 mm की सीट हाइट मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  4. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  5. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  6. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  7. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  8. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  9. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  10. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »