Revolt RV1: इस भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने मचाई धूम! एक हफ्ते में हुई 16,000 बुकिंग, जानें कीमत

Revolt RV1 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये (एक्स-शोरूम) और प्रीमियम मॉडल की कीमत 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 21:43 IST
ख़ास बातें
  • Revolt RV1 को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है
  • छोटा बैटरी पैक 100 किमी की रेंज निकालने का दावा करता है
  • बड़े पैक की सिंगल चार्ज रेंज 160 किमी बताई गई है

Revolt RV1 का 3.24 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 160 किमी की रेंज देने का दावा करता है

Photo Credit: Revolt

Revolt ने अपनी लेटेस्ट ई-मोटरसाइकिल, RV1 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने बताया कि इसे पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Revolt का कहना है कि RV1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने लॉन्च के पहले हफ्ते के भीतर 16,000 से अधिक बुकिंग हासिल की है। Revolt RV1 को दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया, जिसमें छोटा बैटरी पैक 100 किमी की रेंज निकालने का दावा करता है, जबकि बड़े पैक की सिंगल चार्ज रेंज 160 किमी बताई गई है। Revolt का कहना है कि यह पहली भारतीय कम्यूटर ई-मोटरसाइकिल है। 

Revolt ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि RV1 ई-मोटरसाइकिल के लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर उसे 16,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। निश्चित तौर पर यह टू-व्हीलर्स में बढ़ती ई-मोटरसाइकिल डिमांड को दर्शाता है। वर्तमान में भारतीय मार्केट में ई-स्कूटर की बिक्री जोरो पर है। ऐसे में Revolt RV1 के बुकिंग नंबर ई-मोटरसाइकिल सेगमेंट में लोगो की बढ़ती रूची की ओर इशारा है। Revolt RV1 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें बेस वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये (एक्स-शोरूम) और प्रीमियम मॉडल की कीमत 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

इस मौके पर  रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरपर्सन श्रीमती अंजलि रतन ने कहा, (अनुवादित) "आरवी1 की अभूतपूर्व मांग से हम बहुत आभारी हैं। यह महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया न केवल हमारे संकल्प को मजबूत करती है बल्कि हमें भारत के इलेक्ट्रिक क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के लिए प्रेरित करती है।"

Revolt RV1 का 2.2 kWh बैटरी वेरिएंट 100 किमी की रेंज, जबकि 3.24 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 160 किमी की रेंज देने का दावा करता है। दोनों ही वेरिएंट IP67 वाटर रेजिस्टेंट हैं। इसमें 2.8 किलोवाट मिड-मोटर और एक चेन ड्राइव सिस्टम मिलता है। कंपनी का कहना है कि रिवोल्ट 250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता रखता है। RV1 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉकर्स हैं। ई-मोटरसाइकिल दो घंटे और 15 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। Revolt RV1 में 6-इंच का डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। ई-मोटरसाइकिल डुअल डिस्क ब्रेक, मल्टीपल स्पीड मोड और एक रिवर्स मोड से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.