• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 130 Km रेंज वाली PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

130 Km रेंज वाली PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली, राज्य सब्सिडी सहित) है।

130 Km रेंज वाली PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • ecoDryft की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली, राज्य सब्सिडी सहित) है
  • PURE EV के सभी डीलरशिप पर ecoDryft की बुकिंग ली जा रही है
  • इसकी डिलीवरी मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होगी
विज्ञापन
PURE EV ने EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये से कम है। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 3 kWh क्षमता की बैटरी और 3 kW इलेक्ट्रिक मोटर से लैस आती है, जिसकी बदलौत इसकी रेंज 130 Km बताई गई है और इशकी टॉप स्पीड 75 Kmph होगी।

PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली, राज्य सब्सिडी सहित) है। कंपनी इसे 1,14,999 रुपये की अखिल भारतीय एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। हालांकि ऑन-रोड कीमत आरटीओ शुल्क और राज्य स्तर की सब्सिडी के बाद अलग-अलग होगी। इसे चार कलर ऑप्शन में पेश कर रहा है, जिनमें ब्लैक, ग्रे, रेड और ब्लू शामिल हैं।

PURE EV के सभी डीलरशिप पर ecoDryft की बुकिंग ली जा रही है और कंपनी के सीईओ के अनुसार, इसकी डिलीवरी मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

EcoDryft की खासियतों की बात करें, तो ई-मोटरसाइकिल 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने का दावा करती है और कंपनी के अनुसार, इसकी फुल चार्ज रेंज 130 किलोमीटर होगी। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए इसमें 3 kWh का बैटरी पैक और 3 kW क्षमता की इलेकट्रिक मोटर मिलती है।

जहां तक ​​फीचर्स की बात है, Pure EV ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में स्मार्ट बीएमएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार्जर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि सभी जरूरी फीचर्स शामिल हैं।

लॉन्च के उपलक्ष्य पर PURE EV के को-फाउंडर और सीईओ रोहित वदेरा ने कहा, “पिछले दो महीनों में, हमने टेस्ट ड्राइव के लिए पूरे भारत में अपने 100+ डीलरशिप पर डेमो वाहन तैनात किए और उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की। हमारे सभी डीलरशिप पर ईकोड्रायफ्ट के लिए बुकिंग अब खुली है और ग्राहकों को वाहनों के पहले बैच की डिलीवरी मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
  2. iPhone 17 Pro, Pro Max खरीदें 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart GOAT सेल में आ रहा धमाका ऑफर
  3. 36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
  4. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  5. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  8. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »