Ola ने भारत में सबसे ज्यादा बेचे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स, TVS, Hero और Ather को बड़े अंतर से पछाड़ा

Ola S1 Air, Ola S1 और Ola S1 Pro के साथ Ola ने जनवरी में कुल 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है। यह डाटा इंडस्ट्री बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) का है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Ola फिर भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के तौर पर उभरी है।
  • Ola ने जनवरी में कुल 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है।
  • टीवीएस की सेल जनवरी में 10,404 यूनिट्स की रही।

Ola S1 Pro इलेक्ट्रूक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 है।

Photo Credit: Ola

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। जी हां खासतौर पर टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Ola Electric एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी ने इस क्रम में TVS मोटर कंपनी, एथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ऑटोटेक को जनवरी की रिटेल सेल्स में पीछे छोड़ दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

ओला की 18,245 यूनिट्स की हुई बिक्री
अगर जनवरी, 2023 की बिक्री की बात की जाए तो Ola S1 Air, Ola S1 और Ola S1 Pro के साथ Ola ने जनवरी में कुल 18,245 यूनिट्स की बिक्री की है। यह डाटा इंडस्ट्री बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस (FADA) का है।

टीवीएस की बिक्री
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टीवीएस की सेल जनवरी में  10,404 यूनिट्स की रही। टीवी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट मेंं iQube, iQube S और iQube ST ऑफर करता है।

तीसरे नंबर Ather
इसके बाद Ather 450 प्लस और एथर 450X की 9,139 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद बीते महीने में हीरो इलेक्ट्रिक की 6,393 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा जनवरी, 2023 में ओकिनावा 4,404 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहा। 

हीरो के हाई-स्पीड मॉडल्स में हीरो इलेक्ट्रिक फोटोन, ऑप्टिमा और निक्स है। ओकिनावा ने हाई-स्पीड मॉडल्स जैसे कि Okhi-90, IPraise+, Praisepro, Dual 100, Ridge 100 और Ridge+ की बिक्री की। मेजर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (OEM) में Ampere व्हीकल्स ने 4,366 यूनिट्स की बिक्री की। जनवरी में Bajaj Auto ने 2,615 यूनिट्स की बिक्री की।
Advertisement

Ampere हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स  में Primus और Magnus EX की बिक्री करता है। बजाज ऑटो चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करता है। FADA डाटा के अनुसार जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 64,363 यूनिट्स की बिक्री की गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  2. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  3. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  2. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  3. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  4. Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  6. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  7. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  8. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  10. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.