165 Km तक की रेंज के साथ लॉन्च हुए Ola S1 और S1 Air के नए वेरिएंट, जानें कीमत

नए Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें इसका 2 kWh बैटरी पैक वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 Air में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh क्षमता के बैटरी ऑप्शन शामिल
  • Ola S1 में मिलता है 2 kWh का बैटरी पैक
  • Ola S1 की फुल चार्ज IDC रेंज 91 Km और S1 Air की 165 km तक है

नई Ola S1 सीरीज की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने आज Ola S1 और Ola S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए। नए वेरिएंट कुछ बड़े बदलावों के साथ आते हैं। जहां एक ओर नया Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर नए 2 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है। वहीं, Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2KWh, 3KWh और 4KWh क्षमता के बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं।

नए Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें इसका 2 kWh बैटरी पैक वेरिएंट आता है। इसके अलावा, 3 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है और आखिर में सबसे बड़ा 4 kWh क्षमता का बैटरी पैक आता है, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। ओला एस1 एयर अब डुअल टोन कलर स्कीम में आता है, जो कोरल ग्लैम, नियो मिंट, पोर्सलीन व्हाइट, जेट ब्लैक और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध है।
Advertisement

वहीं, Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल सिंगल 2 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नया ओला एस1 वेरिएंट 11 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा - गेरुआ, मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, मिलेनियल पिंक, मार्शमेलो, पोर्सलीन व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, जेट ब्लैक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, लिक्विड सिल्वर और नियो मिंट।
 

कंपनी ने Ola S1 के नए वेरिएंट के आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग विंडो खोल दी है। डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होगी। जबकि, Ola S1 Air की बुकिंग अब 999 रुपये में शुरू हो गई है, और इसकी बिक्री, टेस्ट राइड और डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू होगी।
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि जिन ग्राहकों ने पहले दिवाली रिजर्वेशन विंडो के दौरान S1 Air के 2.5 kWh वेरिएंट को बुक किया था, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 3 kWh वेरिएंट में अपग्रेड किया जाएगा।
Advertisement

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट 2kWh की बैटरी और 8.5 kW मोटर से लैस है। इसकी फुल चार्ज रेंज 91 Km (IDC Range) है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।

वहीं, Ola ने S1 Air के नए वेरिएंट में 2 kWh बैटरी पैक की फुल चार्ज IDC रेंज 85 km, जबकि 3kWh और 4kWh वेरिएंट की फुल चार्ज IDC रेंज क्रमशः 125 Km और 165 km बताई गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.