Ola Electric ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Z, 75 किलोमीटर की रेंज

S1 Z में हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो 3 kW की अधिकतम पावर आउटपुट देती है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 23:26 IST
ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
  • इसका शुरुआती प्राइस 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • कंपनी ने अपना पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Gig भी पेश किया है

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया है। कंपनी ने S1 Z को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसका शुरुआती प्राइस 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष शुरू होगी। 

कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 Pro, S1 Air और S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। इससे अपना पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Gig भी पेश किया है। S1 Z में 1.5 kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। हालांकि, यह इनमें से एक बैटरी पैक के इस्तेमाल से चल सकता है। इसके सिंगल बैटरी पैक की रेंज लगभग 75 किलोमीटर की है। S1 Z के दोनों बैटरी पैक से रेंज बढ़कर लगभग 146 किलोमीटर की हो सकती है। यह सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसके S1 Z+ वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 
Advertisement

S1 Z में हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो 3 kW की अधिकतम पावर आउटपुट देती है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकता है। ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को लॉन्च किया था। कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। Roadster की डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत से होगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कंपनी की नई गीगाफैक्टरी में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस गीगाफैक्टरी का मोटरसाइकिल के साथ स्तर बढ़ाया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स - Roadster, Roadster Pro और Roadster X में लाया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटो हिल-होल्ड असिस्टेंस, Krutrim वॉयस असिस्टेंस, पार्किंग असिस्ट और ग्रुप नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.