Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण

पिछले दो वर्षों में कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ाई थी। देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 700 आउटलेट्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने 150 रिटेल आउटलेट्स बंद करने की योजना बनाई है
  • इसके बाद कंपनी के पास लगभग 550 स्टोर्स का नेटवर्क होगा
  • जनवरी में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है

जनवरी में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल रही ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च के अंत तक अपने 150 रिटेल आउटलेट्स बंद करने की योजना बनाई है। इसके बाद कंपनी के पास लगभग 550 स्टोर्स का नेटवर्क होगा। सेल्स घटने और इस मार्केट में कॉम्पिटिशन कड़ा होने की वजह से Ola Electric अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रही है। 

पिछले दो वर्षों में कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ाई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में ओला इलेक्ट्रिक के पास लगभग 700 आउटलेट्स हैं। स्टोर्स की संख्या घटाने से कंपनी को अपनी कॉस्ट में कमी करने और प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस करने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ महीनों से  Bajaj Auto और TVS Motor जैसी कंपनियों से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर मिल रही है। जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में  TVS Motor ने अपने पहला स्थान बरकरार रखा है। जनवरी में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 33,296 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष दिसंबर की तुलना में बिक्री में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। 

Advertisement

जनवरी में Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में लगभग 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने जनवरी में 24,211 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मार्केट में कई महीनों तक पहला स्थान रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें बढ़ी हैं। जनवरी में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटकर 9,027 यूनिट्स की रही है। 

पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का भी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने  इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को भी पेश किया है। कंपनी चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.