Ola Electric इंस्टॉल करेगी 10,000 फास्ट चार्जर्स, बढ़ेंगे सर्विस सेंटर्स

कंपनी के पास लगभग 400 सर्विस सेंटर्स और लगभग 1,000 EV चार्जर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में इसकी बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस महीने से यह लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी
  • इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू करने की तैयारी है

कंपनी के पास लगभग 400 सर्विस सेंटर्स और लगभग 1,000 EV चार्जर्स हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने के साथ ही बड़ी संख्या में नए फास्ट चार्जर्स इंस्टॉल करने की योजना बनाई है। कंपनी के पास लगभग 400 सर्विस सेंटर्स और लगभग 1,000 EV चार्जर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने बताया कि अगली तिमाही में कंपनी के हायपरचार्जर नेटवर्क को लगभग नौ गुना और सर्विस सेंटर्स को लगभग 50 गुना बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में तेजी से कंपनी के लिए सर्विस सेंटर्स की संख्या बढ़ाना जरूरी हो गया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बिक्री के लिहाज से ओला इलेक्ट्रिक पहले स्थान पर है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले कस्टमर्स को पोर्टेबल चार्जर बेचने की भी तैयारी की है। इस चार्जर का प्राइस लगभग 30,000 रुपये होगा। कंपनी ने अपने फास्ट चार्जर्स की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की योजना बनाई है। 

ओला इलेक्ट्रिक इस महीने से लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इसने तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। हाल ही में तमिलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में इस बारे में अग्रवाल ने बताया था, "इस गीगाफैक्टरी के ओला इलेक्ट्रिक देश में लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।" इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। 

इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल इस गीगाफैक्टरी के एक्सपैंशन में भी करेगी। पिछले वर्ष कंपनी ने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची थी। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.