Ola Electric ने मार्च में बेचे 53,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

कंपनी ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा है। ओला इलेक्ट्रिक का इस मार्केट में पहला स्थान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 22:33 IST
ख़ास बातें
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा है
  • इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है
  • इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है

इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने मार्च में 53,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। पिछले वित्त वर्ष में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 115 प्रतिशत बढ़कर 3,28,785 यूनिट्स की रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में इसने 1,52,741 यूनिट्स बेची थी। 

कंपनी ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट 30 प्रतिशत बढ़ा है। ओला इलेक्ट्रिक का इस मार्केट में पहला स्थान है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 1,19,310 यूनिट्स बेची हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "पिछला वर्ष हमारे और EV इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा है। हमने वॉल्यूम और मार्केट शेयर दोनों में निरंतर बढ़त हासिल की है। हमने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 1.20 लाख रजिस्ट्रेशंस दर्ज किए हैं।" 

ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस  सेंटर्स की संख्या बढ़कर 450 पर पहुंच गई है। पिछले महीने कंपनी ने 450वां सर्विस सेंटर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खोला था। इसका लक्ष्य अप्रैल के अंत तक सर्विस सेंटर्स की संख्या को बढ़ाकर 600 करने का है। कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। 

यह S1 Pro, S1 Air, S1 X+ और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। ओला इलेक्ट्रिक ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल लिथियम आयन सेल्स बनाने वाली फैक्टरी के विस्तार में करेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.