Ola Electric स्कूटर्स ने 18 महीनों में बचाया 2 करोड़ लीटर से अधिक पेट्रोल, कंपनी का दावा

कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Pro के लॉन्च के साथ शुरुआत की थी। इसने पिछले वर्ष S1 Air को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2023 17:52 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Pro के साथ शुरुआत की थी
  • इसने पिछले वर्ष S1 Air को लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने दावा किया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने 18 महीनों में दो करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल की बचत की है। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Pro के लॉन्च के साथ शुरुआत की थी। इसने पिछले वर्ष S1 Air को लॉन्च किया था। 

ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने एक अरब किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली है। यह उपलब्धि कंपनी के पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के सिर्फ 18 महीनों में हासिल की गई है। बैटरी से चलने वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने दो करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल की बचत की है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। इसमें कंपनी की लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। 

इसमें जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। कंपनी ने पिछले वर्ष फंड जुटाया था और तब इसकी वैल्यू लगभग पांच अरब डॉलर की लगी थी। इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया था कि कंपनी जल्द ही कुछ और इनवेस्टमेंट बैंकों को जोड़ सकती है। कंपनी की शुरुआत ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने की थी। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने यह तय नहीं किया है कि वह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कितनी रकम जुटाएगी और कितने वैल्यूएशन की डिमांड की जाएगी। हालांकि, सूत्र ने कहा कि कंपनी पांच अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन मांग सकती है। 

अगर कंपनी IPO लाने के लिए जरूरी न्यूनतम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेचती है तो यह इस वर्ष मार्केट की उतार-चढ़ाव वाली स्थितियों के बीच सबसे बड़ा IPO हो सकता है। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। कंपनी का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.