Ola Electric की सेल्स 6 प्रतिशत बढ़ी, 49 प्रतिशत हुआ मार्केट शेयर

कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर को भी पेश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जून 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है
  • S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है
  • कंपनी ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है

कंपनी की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की मई में सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर 49 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

कंपनी की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "हम 49 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे हैं। हमने हाल ही में अपनी S1 X रेंज की डिलीवरी शुरू की है। इससे EV खरीदने की कॉस्ट में कमी हुई है।" S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
Advertisement

इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज देता है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर को भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। कंपनी ने लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फैक्टरी लगाई है। इस फैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank के शेयर्स की भी बिक्री होगी।   
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.