Ola Electric जल्द लॉन्च करेगी Electric Car और Electric Bike- भावीश अग्रवाल

ओला इलेक्ट्रिक कार (Ola Electric Car) भी जल्द ही कंपनी की ओर से पेश की जा सकती है। इसके लिए 2024 की टाइमलाइन बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी ओला
  • इनमें स्पोर्ट्स, क्रूजर, एडवेंचर और रोड बाइक्स शामिल होंगी
  • इलेक्ट्रिक बाइक्स को 2023-24 में पेश करने की तैयारी

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद ओला इलेक्ट्रिक बाइक (Ola Electric Bike) भी जल्द ही कंपनी पेश करने की तैयारी में है।

Ola Electric अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने की तैयारी में है। ओला इलेक्ट्रिक के Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air इलेक्ट्रिक टूव्हीलर सेगमेंट में काफी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। अब कंपनी के सीईओ की ओर से इशारा दिया गया है कि ओला इलेक्ट्रिक बाइक (Ola Electric Bike) भी जल्द ही कंपनी पेश करने की तैयारी में है। ये बाइक प्रीमियम सेग्मेंट में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। यानि कि इनमें स्पोर्ट्स, क्रूजर, एडवेंचर और रोड बाइक्स शामिल होंगी।  

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के सीईओ भावीश अग्रवाल ने खुलासा किया है कि ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स जल्द ही पेश कर सकती है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स को 2023-24 में पेश करने की बात कह रही है। एक ब्लॉग पोस्ट में भावीश अग्रवाल ने कहा है कि अगले दो सालों के भीतर कंपनी कई तरह के इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च करने वाली है जिसमें प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स भी शामिल होंगी। इन्हें स्पोर्ट्स, क्रूजर, एडवेंचर और रोड बाइक्स कैटिगरी में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने 2W EV लॉन्च करने की बात भी कही है। 

इतना ही नहीं ओला इलेक्ट्रिक कार (Ola Electric Car) भी जल्द ही कंपनी की ओर से पेश की जा सकती है। इसके लिए 2024 की टाइमलाइन बताई गई है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी थी कि वह जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर काम शुरू करने जा रही है। सीईओ की ओर से कहा गया है कि कंपनी 2024 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश कर चुकी होगी और 2027 तक इसके पास मार्केट में 6 अलग-अलग इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स होंगे। इससे पता चलता है कि कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बाद अब इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार्गो जैसे प्रोडक्ट्स भी मार्केट में पेश कर सकती है। 

वर्तमान में ओला इलेक्ट्रिक की टू व्हीलर EV सेग्मेंट में अच्छी पकड़ है और इसके Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पॉपुलर माने जाते हैं। भावीश अग्रवाल ने ब्लॉग पोस्ट में बताते हुए कहा है कि जून 2022 में जहां कंपनी एक महीने में 4 हजार यूनिट्स सेल कर रही थी, वहीं साल के खत्म होते होते यह संख्या 80 हजार यूनिट्स पर पहुंच चुकी है। S1 Pro के अफॉर्डेबल वेरिएंट पेश कर कंपनी ने लोगों को ईवी में स्विच करने का आसान रास्ता उपलब्ध करवाया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.