Ola Electric को 4680 Bharat Cell वाली Roadster X+ मोटरसाइकिल के लिए मिला सरकार से अप्रूवल

Ola Electric ने बताया कि Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकारी टेस्टिंग एजेंसी, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 23:53 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने इस बैटरी पैक को देश में डिवेलप किया है
  • यह बैटरी पैक ज्यादा रेंज और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है
  • नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत घटी है

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार से कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक को 4680 Bharat Cell बैटरी पैक वाली Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए सरकार से सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी जल्द ही इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी ने इस बैटरी पैक को देश में डिवेलप किया है। 

Ola Electric ने बताया कि Roadster X+ (9.1 kWh) को सरकारी टेस्टिंग एजेंसी, इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। इस सर्टिफिकेशन के साथ Roadster X+ की डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस सर्टिफिकेशन के लिए Roadster X+ की सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिहाज से कड़ी टेस्टिंग की जाएगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster X+ को सरकार से सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी की देश में एंड-टु-एंड EV टेक्नोलॉजी बनाने की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी शुरू की थी। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली कंपनी बनी थी। यह बैटरी पैक ज्यादा रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है। ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। 

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार से कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने PLI स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये के इंसेंटिव जारी करने के लिए सैंक्शन ऑर्डर मिला है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक का प्रदर्शन कमजोर रहा है। नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी गिरकर पांचवें स्थान पर चली गई है। इसका मार्केट शेयर घटकर 7.19 प्रतिशत का है। कंपनी को सर्विस को लेकर कस्टमर्स की बढ़ती शिकायतों की वजह से भी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। नवंबर में TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.