ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका, कर्नाटक हाई कोर्ट ने जांच रोकने से किया इनकार

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। कंपनी के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 22:50 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ जांच में अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए थे
  • कंपनी ने इसके खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी
  • कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों के बाद कंपनी की जांच शुरू हुई थी

पिछले महीने कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से जारी किए गए एक नोटिस को हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया है। यह नोटिस कंपनी के खिलाफ जांच के हिस्से के तौर पर दिया गया था। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कस्टमर्स की 10,000 से अधिक शिकायतों के बाद अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए थे। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस R Devdas ने कहा कि यह नोटिस एक सक्षम जांच अधिकारी की ओर से जारी किया गया है और ओला इलेक्ट्रिक को मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों की शुरुआती जांच की थी। इसमें कस्टमर्स के अधिकारों का उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और सर्विस में कमियों से जुड़े उल्लंघन पाए गए थे। इसके बाद CCPA ने अपने डायरेक्टर जनरल ऑफ इनवेस्टिगेशन को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। 

ओला इलेक्ट्रिक ने दलील दी थी कि नोटिस को जारी करने वाले अधिकारी कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अधिकृत नहीं हैं। कंपनी ने कहा था कि नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को डायरेक्टर या एडिशनल डायरेक्टर का पद नहीं दिया गया है। इस पर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि डायरेक्टर जनरल ने सीनियर डायरेक्टर के पद वाले अधिकारी को जांच करने के लिए अधिकृत किया है। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। कंपनी के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं। Bajaj Auto ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। दिसंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत की हो गई है। यह इससे पिछले महीने की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, दिसंबर में ओला इलेक्ट्रिक की रिटेल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत घटकर लगभग 19 प्रतिशत की है। TVS Motor ने लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में कमी होने के बाद इस सेगमेंट में प्राइसिंग को लेकर कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.