MG Motor ने पेश की Comet EV, सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर तक रेंज

इसका प्रोडक्शन गुजरात के हलोल में कंपनी के प्लांट में शुरू हो चुका है। इसे इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 22:18 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है
  • इस टू-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक की सीटिंग कैपेसिटी चार पैसेंजर्स की है
  • इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV से होगा

इसका शुरुआती प्राइस लगभग 10 लाख रुपये होगा

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में एक नई कार पेश की गई है। MG Motor ने बुधवार को Comet EV को भारतीय मार्केट में पेश किया। यह देश में कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसका प्रोडक्शन गुजरात के हलोल में कंपनी के प्लांट में शुरू हो चुका है। इसे इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इसका डिजाइन कुछ अलग प्रकार का है। इसमें DRL के साथ LED हेडलैम्प और फ्रंट और रियर में LED स्ट्रिप दी गई हैं। इस टू-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक की सीटिंग कैपेसिटी चार पैसेंजर्स की है। यह पांच कलर्स - एपल ग्रीन (ब्लैक रूफ के साथ), ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट में उपलब्ध होगी। इसमें डुअल स्क्रीन दी गई है, जिसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल्स हैं। इसके अलावा यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी हैं। 

इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी 7.3 kWh की है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 230 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी को लगभग सात घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रिवर्स पार्किंग कैमरा है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 10 लाख रुपये होगा। इसे Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है। भारत में इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV से होगा। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.