MG Motor की Astor, Hector और अन्य कारों पर इस महीने 1.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट

हाल ही में MG Motor ने बताया था कि प्रोडक्शन की कॉस्ट बढ़ने की वजह से नए वर्ष में व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 17:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की Astor, Gloster और ZS EV के लिए सबसे अधिक डिस्काउंट है
  • Hector पर 50,000 रुपये का बेनेफिट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है
  • MG Motor नए वर्ष में अपने व्हीकल्स के प्राइस बढ़ाएगी

कुछ महीने पहले पेश की गई Comet EV पर 65,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है

कुछ वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor की कारों पर इस महीने भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी के दिसंबर फेस्ट में इन कारों पर 1.5 लाख रुपये तक के बेनेफिट मिलेंगे। अगले वर्ष की शुरुआत से MG Motor ने अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की Astor, Gloster और ZS EV के लिए सबसे अधिक डिस्काउंट है। Astor और Gloster SUV को एक लाख रुपये के डिस्काउंट और 50,000 रुपये के एक्सचेंज बेनेफिट के साथ खरीदा जा सकता है। देश में लॉन्च हुए कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल ZS EV के लिए भी समान बेनेफिट्स उपलब्ध हैं। कंपनी के देश में सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल Hector के लिए 50,000 रुपये का बेनेफिट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कुछ महीने पहले पेश की गई Comet EV पर 65,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

हाल ही में MG Motor ने बताया था कि प्रोडक्शन की कॉस्ट बढ़ने की वजह से नए वर्ष में व्हीकल्स के प्राइसेज  को बढ़ाएगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले Maruti Suzuki, Honda Cars और Tata Motors ने भी अगले वर्ष की शुरुआत से व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की जानकारी दी थी। कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV Hector का मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होता है। 

इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में MG Motor ने Hector और Hector Plus को नए फ्रंट डिजाइन के साथ रीलॉन्च किया था। इसमें 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी है। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ था। Hector 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ है। इसमें छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प हैं। कंपनी की ZS EV की बिक्री भी तेजी से बढ़ रहीहै। इसके Comet EV देश में बिकने वाली सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले सप्ताह JSW Group ने MG Motor की देश की यूनिट में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। यह हिस्सेदारी कंपनी पर कंट्रोल रखने वाली चीन की SAIC से खरीदी गई है। हालांकि, इस डील की वैल्यू का खुलासा नहीं हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.