बैटरी रेंटल के साथ MG Motor के EV हुए किफायती, Comet EV का शुरुआती प्राइस 4.99 लाख रुपये

Windsor EV के साथ MG Motors ने बैटरी-ऐज-ए-सर्विस की पेशकश की थी। इस बैटरी रेंटल विकल्प से व्हीकल की कॉस्ट घट जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 सितंबर 2024 20:44 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑप्शन के साथ MG Motor की ZS EV का प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होगा
  • इसमें कस्टमर्स को 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल देना होगा
  • इस ऑप्शन को बैटरी ऐज ए सर्विस कहा जा रहा है

बैटरी रेंटल के ऑप्शन के साथ हाल ही में लॉन्च की गई Windsor EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इन व्हीकल्स के प्राइसेज अधिक होने की वजह से ये बहुत से कस्टमर्स की पहुंच से बाहर होते हैं। MG Motor ने अपने EV को अफोर्डेबल बनाने के लिए बैटरी रेंटल का ऑप्शन शुरू किया है। इससे कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार Comet EV का शुरुआती प्राइस घटकर 4.99 लाख रुपये हो गया है। इसके लिए कस्टमर्स को 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर का प्राइस चुकाना होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑप्शन के साथ MG Motor की ZS EV का प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू होगा। इसमें 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल देना होगा। कंपनी की ओर से दिए जा रहे इस ऑप्शन को बैटरी ऐज ए सर्विस कहा जा रहा है। इसके साथ ही कस्टमर्स के पास व्हीकल खरीदने के तीन वर्ष बाद 60 प्रतिशत के एश्योर्ड बायबैक प्राइस का भी ऑप्शन होगा। MG Motor ने बताया कि बैटरी रेंटल के ऑप्शन के साथ हाल ही में लॉन्च की गई Windsor EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वजह से इसे कंपनी के अन्य EV मॉडल्स के लिए भी लाया जा रहा है। 
Advertisement

Windsor EV के  साथ MG Motors ने बैटरी-ऐज-ए-सर्विस की पेशकश की थी। इस बैटरी रेंटल विकल्प से व्हीकल की कॉस्ट घट जाएगी और यूजर्स को केवल बैटरी के इस्तेमाल के लिए भुगतान करना होगा। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाना होगा। इस सुविधा का उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा अफोर्डेबल बनाना है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। 

इसके फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। Windsor EV को चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स दी हई हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। Windsor EV के लिए बुकिंग्स तीन अक्टूबर और डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.