MG Comet EV Price Hike: हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की मार, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी बढ़ी

MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 18:19 IST
ख़ास बातें
  • MG Comet EV के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
  • बेस वेरिएंट को छोड़ बैटरी रेंटल फीस भी 15,000 रुपये तक महंगी
  • कार के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस या सर्विस में कोई बदलाव नहीं

MG Comet EV को बैटरी सब्सक्रिप्शन के साथ बेस Executive वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 4.99 लाख रुपये है

Photo Credit: MG Motor

MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जुलाई 2025 में कंपनी ने सभी वेरिएंट्स को महंगा कर दिया, जिसमें सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो ‘बैटरी सब्सक्रिप्शन' यानी Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत कार खरीदने या चलाने की सोच रहे हैं। ये 2025 में Comet EV के लिए दूसरा बड़ा प्राइस हाइक है, इससे पहले साल की शुरुआत में भी दाम बढ़ाए गए थे। बढ़ती कीमतों का सीधा मतलब है कि अब MG Comet EV लेना आपकी जेब पर और भारी पड़ेगा।

कितनी बड़ी बढ़ोतरी हुई?

MG Comet EV इलेक्ट्रिक कार के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।

बैटरी सब्सक्रिप्शन भी अब महंगा

अगर आप MG Comet EV को बैटरी सब्सक्रिप्शन के साथ लेते हैं, तो बेस Executive वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 4.99 लाख रुपये है, लेकिन ऊपर के सभी वेरिएंट्स में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे बड़ी बात, रीचार्जेबल बैटरी के रेंटल फीस में भी इजाफा हुआ है। इसके पहले यह फीस 2.90 रुपये प्रति किलोमीटर थी, अब 3.10/km  कर दी गई है। यानी आप जितना ज्यादा चलाएंगे, आपके ऊपर खर्च उतना ही बढ़ता जाएगा। अगर आप महीने में 1,000km ड्राइव करते हैं, तो अब 200 रुपये ज्यादा देना होगा।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

MG Comet EV के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये कार अर्बन यूजर्स और शॉर्ट-डिस्टेंस ट्रैवल के लिए डिजाइन की गई है। इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन है जो सिटी ड्राइविंग को आसान बनाता है। कार में इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो सिंगल चार्ज पर करीब 230km (ARAI क्लेम्ड) रेंज देने में सक्षम है। इसमें लीथियम आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह 0 से 100% चार्ज करीब 7 घंटे में हो जाती है, जबकि फास्ट चार्जर से ये टाइम और भी कम हो सकता है। MG Comet EV फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है और इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग भी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी बढ़ जाती है।

Advertisement

इंटीरियर और फीचर्स में MG Comet EV अपने सेगमेंट में स्मार्ट है। इसमें डुअल 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर कंसोल अलग), वायरलेस Android Auto व Apple Carplay, डिजिटल स्मार्टकी सपोर्ट और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए दो एयरबैग, ABS+EBD, रिवर्स कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम मिलता है। कार में 4-सीटर लेआउट है और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (i-Smart Suite) के तहत आप अपने स्मार्टफोन से पूरी कार मॉनिटर/कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर, एलईडी लाइट्स, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन और सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसी प्रैक्टिकल डिटेल्स को भी शामिल किया गया है।

MG Comet EV की नई कीमतें क्या हैं?

सभी वेरिएंट्स में 15,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। Executive अब 7.50 लाख रुपये, Excite 8.57 लाख रुपये, Excite Fast Charging 8.97 लाख रुपये और Exclusive 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेंगे।

Advertisement

MG Comet EV का बैटरी सब्सक्रिप्शन (BaaS) मॉडल कितना महंगा हुआ?

MG Comet EV का बेस Executive वेरिएंट अभी भी 4.99 लाख रुपये में मिलेगा, लेकिन बाकी वेरिएंट्स की बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस 15,000 रुपये तक बढ़ गई है। प्रति किलोमीटर रेंटल चार्ज भी 2.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 3.10/km कर दिया गया है।

क्या MG Comet EV के इस प्राइस हाइक के साथ कोई नया फीचर या स्पेसिफिकेशन आया है?

नहीं, कंपनी ने सिर्फ कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन शुल्क बढ़ाया है, फीचर्स, इंटीरियर या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ।

MG Comet EV की बैटरी रेंज और स्पेसिफिकेशन क्या है?

MG Comet EV की इलेक्ट्रिक मोटर सिंगल चार्ज पर लगभग 230km (ARAI क्लेम्ड) रेंज देती है, फास्ट चार्जिंग, डिजिटल डिस्प्ले, 4-सीटर लेआउट और सभी एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।

Advertisement

क्या आगे और दाम बढ़ सकते हैं?

अभी कोई नई प्राइस हाइक की घोषणा नहीं हुई, लेकिन मार्केट ट्रेंड्स और EV कॉम्पिटिशन को देखते हुए भविष्य में कंपनी कीमतों में फिर बदलाव कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.