Mg Comet Ev Baas

Mg Comet Ev Baas - ख़बरें

  • सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
    भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Tata Tiago EV और MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ और भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। अगर आप नई EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • MG Comet EV Price Hike: हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की मार, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी बढ़ी
    MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »