Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 

इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh का बैटरी पैक हो सकता है। यह 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की सिंगल चार्ज में WLTP रेंज लगभग 792 किलोमीटर होने का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 19:12 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक सेडान की रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है
  • इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है
  • CLA EV में 85 kWh का बैटरी पैक हो सकता है

इस इलेक्ट्रिक सेडान को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है

लग्जरी कारों के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Mercedes Benz की CLA EV को भारत में कल (24 अप्रैल) को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं। हालांकि, मर्सिडीज ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CLA EV का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है। इसके फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक सील्ड इल्युमिनिटेड थ्री-प्वाइंट स्टार एलिमेंट के साथ है, जिससे इसे एक अलग लुक मिलता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में एक थिन लाइट स्ट्रिप के साथ कनेक्टेड ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसके रियर में टेल लैम्प्स को लिंक करने वाली LED लाइट बार है। CLA EV में 18 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। CLA EV के लिए Alpine Grey, Polar White, Clear Blue, Patagonia Red और Cosmic Black कलर्स के ऑप्शन होंगे। 

इसके केबिन में टेक पर फोकस किया गया है। इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। CLA EV में 85 kWh का बैटरी पैक हो सकता है। यह 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की सिंगल चार्ज में WLTP रेंज लगभग 792 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इसे 240 kW DC चार्जिंग से सिर्फ 20 मिनटों में लगभग 400 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकेगा। CLA EV के सिक्योरिटी फीचर्स में छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

हाल ही में मर्सिडीज ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन पेश किया था। नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे सिर्फ 10 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इससे लो-स्पीड एक्सेलरेशन और हाई-स्पीड एफिशिएंसी दोनों में सुधार होता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  2. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.