Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
CLA EV का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है। इसके फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक सील्ड इल्युमिनिटेड थ्री-प्वाइंट स्टार एलिमेंट के साथ है, जिससे इसे एक अलग लुक मिलता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में एक थिन लाइट स्ट्रिप के साथ कनेक्टेड ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसके रियर में टेल लैम्प्स को लिंक करने वाली LED लाइट बार है।