Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। नई EQS में अपग्रेडेड डिजिटल लाइट सेटअप से इल्युमिनेशन में सुधार होता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 22:33 IST
ख़ास बातें
  • नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं
  • नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है

इसमें रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है

इंटरनेशनल लग्जरी कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Mercedes Benz ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। नई EQS की WLTP रेंज लगभग 926 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे सिर्फ 10 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इससे लो-स्पीड एक्सेलरेशन और हाई-स्पीड एफिशिएंसी दोनों में सुधार होता है। 

इस इलेक्ट्रिक सेडान का डिजाइन भी पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इसमें बड़ी फॉक्स ग्रिल और मजबूत दिखने वाला बोनेट है। इसके साथ इंटीग्रेटेड मर्सिडीज स्टार के साथ नए DRLs से इसे प्रीमियम लुक मिलता है। नई EQS में अपग्रेडेड डिजिटल लाइट सेटअप से इल्युमिनेशन में सुधार होता है और पावर की खपत लगभग 50 प्रतिशत कम होती है। पिछले वर्ष मर्सिडीज ने इलेक्ट्रिक SUV GLC EV को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की EQ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह BMW की iX3 को टक्कर देगी। इसका डिजाइन कंपनी की अन्य SUVs से अलग है। इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

मर्सिडीज के लिए GLC सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह दो वेरिएंट्स - रियर-व्हील ड्राइव GLC 300+ और ऑल-व्हील ड्राइव GLC 400 4Matic में उपलब्ध है। इसके RWD वेरिएंट की सिंगल मोटर 374 hp और ऑल-व्हील ड्राइव की डुअल-मोटर 489 hp की पावर देगी। इन दोनों वेरिएंट्स में 94 kWh की बैटरी 330 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। GLC EV के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen है। यह मर्सिडीज के किसी व्हीकल में इंस्टॉल की गई सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसमें ड्राइवर के डिस्प्ले के साथ पूरा डैशबोर्ड, टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन सिंगल यूनिट में है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के लिए फिजिकल बटनों और नॉब्स को दोबारा पेश किया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  2. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  3. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  4. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  5. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  7. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  8. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  9. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  10. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.