172km रेंज के साथ फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera 5000+ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ

बाइक में 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • यह सिंगल चार्ज में 172 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है
  • यह डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ IP67 रेटेड बाइक है
  • बाइक में 7 इंच का स्मार्ट टचस्क्रीन पैनल मिलता है

Matter Aera 5000+ इलेक्ट्रिक बाइक एक गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है

मैटर मोटर वर्क्स की ओर से नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय EV मार्केट में पेश की गई है। यह कंपनी की गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 5kWh की बैटरी मिलती है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 172 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी ने इसमें टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया है जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक, राइड डेटा और वायरलेस OTA अपडेट्स देखे जा सकते हैं। इसमें स्मार्ट चार्जिंग फीचर मिलता है जिससे यह तेजी से चार्ज हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Matter Aera 5000+ Price in India

Matter Aera 5000+ इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने चेन्नई में 1,93,826 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया है। इसे Cosmic Black, Cosmic Blue, Glacier White, Blaze Red, और Nord Grey कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, कस्टमर्स बाइक का निजी अनुभव लेने के लिए इसके चेन्नई स्थित MATTER Experience Hub को विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement

Matter Aera 5000+ Features

Matter Aera 5000+ इलेक्ट्रिक बाइक एक गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 172 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है जो कि इसकी IDC रेंज बताई गई है। यह डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ IP67 रेटेड बाइक है। 

बाइक में 7 इंच का स्मार्ट टचस्क्रीन पैनल मिलता है। यह यूजर को नेविगेशन के साथ-साथ, म्यूजिक, राइड डेटा, और वायरलेस अपडेट्स पाने में भी मदद करता है। MATTERVerse मोबाइल ऐप की मदद से यह कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। यह Android 11 पर रन करती है। साथ ही इसमें 3 GB RAM का सपोर्ट मिलता है। 

Advertisement

बाइक में 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह केवल 2.8 सेकंड्स में 0 से लेकर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें ABS के साथ डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल सस्पेंशन दिया गया है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन है जबकि रियर में डुअल शॉक सस्पेंशन है। बाइक में तीन तरह के राइड मोड मिलते हैं जिसमें ईको, सिटी, स्पोर्ट, और पार्क असिस्ट शामिल हैं। 

इसमें 5KWh की बैटरी लगी है। यह लिक्विड कूल्ड बैटरी बताई गई है। बाइक का वजन 168Kg है। इसमें 3.5L की स्टोरेज भी मिलती है। लाइटिंग की बात करें तो इसमें हेड और टेल में LED लाइटिंग दी गई है। साथ में बॉडी इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स भी मौजूद हैं। स्मार्ट फीचर्स में कीलैस स्टार्ट, गियर इंडिकेटर, राइड स्टेटस आदि शामिल हैं। कंपनी ने इसके साथ 3 साल की वारंटी दी है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.