Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स

इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 23:19 IST
ख़ास बातें
  • e Vitara के प्राइसेज 15.99 लाख रुपये से 20.01 लाख रुपये के बीच हैं
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • e Vitara का मुकाबला Hyundai की Creta EV और MG Motor की ZS EV से है

इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e Vitara को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के पहल महीने में 2,200 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की है। e Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है।       

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में Maruti Suzuki ने देरी से बिजनेस शुरू किया है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के पहले महीने में इसकी 2,205 यूनिट्स बेची हैं। e Vitara के प्राइसेज 15.99 लाख रुपये से 20.01 लाख रुपये के बीच हैं। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta EV और MG Motor की  ZS EV से है। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। 

भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को  में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं। e Vitara के स्ट्रक्चर में 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्ट्रा-हाई टेंसाइल और हाई-टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 43 प्वाइंट्स दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.