Mahindra XEV 9s में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है
इस मार्केट में Tata Nexon EV का तीसरा स्थान है
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अगस्त में ग्रोथ बरकरार रही है। इस मार्केट में Mahindra & Mahindra की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XEV 9s की 4,508 यूनिट्स को डीलरशिप्स को डिस्पैच किया है। Tata Motors की Punch EV की लगभग 4,430 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस मार्केट में Tata Nexon EV का 3,975 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में कई महीनों तक पहले स्थान पर रहने वाली MG Motor की Windsor EV का अगस्त में चौथा स्थान है। पिछले महीने Windsor EV की 3,705 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में इसकी बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट है।
Mahindra XEV 9s की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर बढ़ोतरी हुई है। इस इलेक्ट्रिक SUV की जुलाई में बिक्री 4,131 यूनिट्स की थी। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों छोर पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी एक बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है। XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। पिछले महीने कंपनी ने XEV 9S का छह सीट वाला वर्जन लॉन्च किया है। इसमें केबिन का बेहतर एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए सेकेंड रो की जगह अलग सीट्स दी गई हैं।
इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट पर प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन दी गई हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।