सिंगल चार्ज में 210Km रेंज के साथ Li Auto L7 EV Air, Pro और Max लॉन्च, जानें कीमत

L7 EV में इसके पहले आए मॉडल्स के जैसा ही डिजाइन दिया गया है।

सिंगल चार्ज में 210Km रेंज के साथ Li Auto L7 EV Air, Pro और Max लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Li Auto

L7 EV में इसके पहले आए मॉडल्स के जैसा ही डिजाइन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • L7 EV में इसके पहले आए मॉडल्स के जैसा ही डिजाइन दिया गया है।
  • कस्टमर्स इसे 20 इंची या 21 इंची रिम मॉडल्स में चुनकर खरीद सकते हैं।
  • मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 8155 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली चाइनीज कंपनी Li Auto की ओर से L7 EV में नए मॉडल को लॉन्च किया गया है। L7 इलेक्ट्रिक कार एक 5 सीटर SUV है जिसमें एक्सटेंडेड रेंज हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसे कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें Air, Pro और Max शामिल हैं। इनमें 1315 किलोमीटर तक की क्रूजिंग रेंज और 210 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक क्रूजिंग रेंज दी गई है। इनकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।  
 

Li Auto L7 EV की कीमत, उपलब्धता

कंपनी द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार Li L7 Air, Li L7 Pro, और Li L7 Max की कीमत क्रमश: RMB 319,800 (लगभग 38.75 लाख रुपये), RMB 339,800 (लगभग 41.17 लाख रुपये), RMB 379,800 (लगभग 46.02 लाख रुपये) है। इनमें L7 Air और L8 Air मॉडल्स को एंट्री लेवल मॉडल्स के रूप में उतारा गया है। इनमें प्रो और मैक्स मॉडल्स की तरह एयर सस्पेंशन सिस्टम नहीं दिया गया है। मॉडल्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 

Li Auto के अनुसार, L7 के मॉडल्स का टेस्ट ड्राइव 9 फरवरी से शुरू हो चुका है। यानि कि कस्टमर इनका टेस्ट ड्राइव लेकर देख सकते हैं। L7 Pro और L7 Max की डिलीवरी 1 मार्च से शुरू होने की बात कही गई है। वहीं, L7 Air की डिलीवरी 1 अप्रैल से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Li Auto L7 EV का डिजाइन, फीचर्स

L7 EV में इसके पहले आए मॉडल्स के जैसा ही डिजाइन दिया गया है। इसमें क्लोज्ड ग्रिल, स्प्लिट हेडलाइट्स, रियर में स्पोर्टी लुक वाला डिजाइन दिया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें सेंट्रल क्रंट्रोल स्क्रीन भी मिल जाती है और रियर में सस्पेंडेड स्क्रीन के साथ एक एंटरटेनमेंट केबिन भी मिल जाता है। इसमें HUD स्क्रीन दी गई है और को-पायलेट स्क्रीन भी दी गई है। 

Li Auto L7 के व्हाइट, सिल्वर, ग्रे और ब्लैक कलर्स में खरीदने के ऑप्शन कंपनी ने दिए हैं। इसके अलावा कस्टमर्स इसे 20 इंची या 21 इंची रिम मॉडल्स में चुनकर खरीद सकते हैं। मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 8155 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें क्वीन सीट दी है और अच्छे खासे स्पेस के साथ एक ट्रंक भी दिया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इलेक्ट्रिक कार में 210 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज दी गई है। L7 और L8 Air के बैटरी मॉडल्स के लिए कंपनी ने Svolt Energy और Sunwoda के साथ भागीदारी की बात कही है। जल्द ही कंपनी इनहाउस बैटरी पैक बनाने की भी बात कह रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »