Kingbull Literider E-bike: फोल्ड करके हाथ में उठा सकते हैं, सिंगल चार्ज में चलती है 96 Km! जानें कीमत

Literider 2.0 की कीमत $1,099 (करीब 93,300 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट kingbullebike.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Literider 2.0 की कीमत $1,099 (करीब 93,300 रुपये) रखी गई है
  • एक बार चार्ज में 60 मील (लगभग 96 किलोमीटर) तक की रियल-वर्ल्ड रेंज का दावा
  • बाइक में 20x4 इंच के CST फैट टायर्स दिए गए हैं जो पंचर रेसिस्टेंट हैं

Photo Credit: Kingbull

Kingbull ने अपनी पॉपुलर फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक का नया मॉडल Literider 2.0 ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह ई-बाइक उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो कम्यूटर, ट्रेवलर या अर्बन एक्सप्लोरर हैं और एक पावरफुल लेकिन पोर्टेबल सॉल्यूशन चाहते हैं। Literider 2.0 में अब पहले से ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर रेंज और सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। बाइक में 750W का BAFANG ब्रशलेस मोटर है जो 85Nm का पीक टॉर्क देता है और इसे 30 डिग्री तक की चढ़ाई पर भी आसानी से चलाया जा सकता है।

Literider 2.0 की कीमत $1,099 (करीब 93,300 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट kingbullebike.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक पांच कलर ऑप्शन - पर्पल, ब्लैक, व्हाइट, रेड और ग्रीन में आती है।

खासियतों की बात करें, तो बाइक की रेंज को बढ़ाने के लिए इसमें अपग्रेडेड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे एक बार चार्ज में 60 मील (लगभग 96 किलोमीटर) तक की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलती है। चाहे आप डेली कम्यूट करें या ट्रेल राइडिंग, यह ई-बाइक इन दोनों को आसानी से हैंडल करने का दावा करती है।

डिजाइन की बात करें तो इसका फोल्डिंग फ्रेम अब और ज्यादा राउंडेड है और फोल्डिंग पॉइंट पर केबल्स को सेफ्टी कवर में रखा गया है। बाइक में 20x4 इंच के CST फैट टायर्स दिए गए हैं जो पंचर रेसिस्टेंट हैं और अलग-अलग टेरेन पर ग्रिप बनाए रखते हैं। साथ में 50mm का फ्रंट सस्पेंशन फोर्क और हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं।
Advertisement

बाइक का वजन सिर्फ 71 पाउंड (करीब 32 किलोग्राम) है, जिससे इसे फोल्ड करके ट्रांसपोर्ट करना या स्टोर करना आसान हो जाता है। फोल्डिंग पेडल्स और इनबिल्ट रियर रैक भी बाइक को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं, खासकर अपार्टमेंट या वैन लाइफ के लिए। यूजर को 5 लेवल की पेडल असिस्ट और थम्ब थ्रॉटल मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 28 मील प्रति घंटा (करीब 45 किमी/घंटा) है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kingbull, Kingbull e bikes, Kingbull Literider
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.