• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी की पहली गाड़ी कौन सी थी? बताया, आप भी जानें

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी की पहली गाड़ी कौन सी थी? बताया, आप भी जानें

Kinetic E-Luna अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कहा जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है।

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी की पहली गाड़ी कौन सी थी? बताया, आप भी जानें

Kinetic E-Luna अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कहा जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है।

ख़ास बातें
  • इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है।
  • इसे कंपनी की वेबसाइट से मात्र 500 रुपये में बुक किया जा सकता है।
  • यह 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बनाने वाली लीडिंग कंपनी काइनेटिक ग्रीन (Kinetic Green) ने लूना का इलेक्ट्रिक मॉडल E-Luna लॉन्च किया है। Luna के इस इलेक्ट्रिक वर्जन के लॉन्च के मौके पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। ई-लूना लॉन्च करते हुए मंत्री ने बताया कि उनका पहला व्हीकल कौन सा था जिसके साथ वे आज भी जुड़े हुए हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए सड़क परिवहन मंत्री ने ये भी बताया कि उनको उनका पहली व्हीकल उनकी माँ ने तोहफे के तौर पर दिया था।
 

Kinetic E-Luna Price

काइनेटिक ग्रीन के Kinetic E-Luna को अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कहा जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट से मात्र 500 रुपये में बुक किया जा सकता है। EV के लॉन्च के मौके पर भारी उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ हनीफ कुरैशी के अलावा काइनेटिक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अरुण फिरोदिया, और काइनेटिक ग्रीन की फाउंडर और सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी भी मौजूद थीं। नितिन गडकरी ने लूना के साथ अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि काइनेटिक लूना उनका पहला व्हीकल था जो उनकी मां ने उनको गिफ्ट किया था। मंत्री ने कहा कि लूना के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव है, इसलिए काइनेटिक ई-लूना का लॉन्च उनके लिए बेहद खास है। 
 

Kinetic E-Luna Range, Battery

Kinetic E-Luna को हाई स्पीड इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के रूप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत किफायती होने के साथ ही डिजाइन भी स्टाइलिश है। ईवी में 2.0 kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक टूव्हीलर 90 किलोमीटर तक चल सकता है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह उच्चतम सुरक्षा मानकों को साथ लेकर चलती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग और बैटरी स्वाइप फीचर भी इसमें दिया गया है। 

ई-लूना की टॉप स्पीड की बात करें तो यह 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। डिजिटल मीटर इसमें दिया गया है जिसमें राइडर कई तरह की जानकारी पाता है। इसकी बैटरी, मोटर, और कंट्रोलर को IP67 रेट किया गया है जिससे यह धूल और पानी में खराब होने से बची रहती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार्गो में कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। इसमें 16 इंच व्हील्स मिलते हैं जो इसे स्टेबिलिटी देते हैं। रियर सीट को अलग भी किया जा सकता है। साथ ही साइड स्टैंड सेंसर भी इसमें दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रति किलोमीटर केवल 10 पैसे के खर्च में चलने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है। ई-लूना को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »