Kia Seltos, Carens अगले महीने से हो जाएंगी महंगी, जानें नए प्राइस

मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है कि जब Kia ने प्राइसेज को बढ़ाया है। हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड Seltos को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 18:17 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड Seltos को लॉन्च किया था
  • Seltos का शुरुआती प्राइस 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किन वेरिएंट्स के प्राइस को बढ़ाया जाएगा

इस महीने कंपनी ने Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia की SUV Seltos और थ्री-रो वाली MPV Carens के प्राइसेज अगले महीने से महंगी हो जाएंगी। इनके प्राइसेज में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है कि जब Kia ने प्राइसेज को बढ़ाया है। हाल ही में कंपनी ने अपडेटेड Seltos को लॉन्च किया था। 

हालांकि, Kia के Sonet, Carnival और EV6 जैसे अन्य मॉडल्स के प्राइस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। Seltos का शुरुआती प्राइस 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके दो नए वेरिएंट्स भी पेश किए हैं। इनके प्राइस 19.40 लाख रुपये से 19.60 लाख रुपये के बीच हैं। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसके किन वेरिएंट्स के प्राइस को बढ़ाया जाएगा। हालांकि, दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 20,000 रुपये से ज्यादा और टॉप वेरिएंट का 40,000 रुपये तक बढ़ सकता है। 
Advertisement

कंपनी ने Carens को पिछले वर्ष फरवरी में लॉन्च किया था। इसका प्राइस 10.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि प्रोडक्शन की कॉस्ट  बढ़ने और नया इनवेस्टमेंट किए जाने की वजह से उसे प्राइसेज बढ़ाने की जरूरत है। देश में नई Seltos की बुकिंग 50,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इस सेगमेंट में इस आंकड़े तक यह सबसे तेजी से पहुंचने वाली कंपनी है। इस महीने Kia ने Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है। इसकी कुल डिलीवरी 5,47,000 यूनिट्स हो गई है। कंपनी ने बताया कि इसके लिए प्रति दिन 800 से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। इनमें से 77 प्रतिशत बुकिंग्स Seltos के टॉप-एंड वेरिएंट्स के लिए मिली हैं। 

इसके अलावा कुल बुकिंग्स में से 47 प्रतिशत एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) वाले वेरिएंट्स के लिए हैं। Kia का कहना है कि 40 प्रतिशत कस्टमर्स ने डीजल इंजन वाली Seltos के लिए बुकिंग कराई है। नई Seltos की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन को भी बढ़ाया जा रहा है। Kia के लिए  Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.