Tesla के CFO बने भारतीय मूल के Vaibhav Taneja, कंपनी के शेयर में गिरावट

इससे पहले वैभव इसी कंपनी में एकाउंटिंग हेड थे। यह जानकारी आने के बाद टेस्ला के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना आगे बढ़ रही है
  • कंपनी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह जानकारी आने के बाद टेस्ला के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के फाइनेंस चीफ Zachary Kirkhorn ने इस्तीफा दे दिया है। Kirkhorn की जगह भारतीय मूल के Vaibhav Taneja को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वैभव इसी कंपनी में एकाउंटिंग हेड थे। यह जानकारी आने के बाद टेस्ला के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। 

कंपनी ने Kirkhorn के इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई है। हालांकि, वह इस वर्ष के अंत तक टेस्ला के साथ बने रहेंगे। Kirkhorn ने 13 वर्ष से कंपनी के साथ थे। उनके कार्यकाल के दौरान टेस्ला ने अपने बड़ी संख्या में बिकने वाले मॉडल 3 कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च करने के बाद पहली बार तिमाही प्रॉफिट हासिल .किया था और कंपनी का वैल्यूएशन एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हुआ था। लगभग चार वर्ष पहले  Kirkhorn की नियुक्ति और उनसे पहले इस पोस्ट को संभालने वाले Deepak Ahuja के इस्तीफे की कंपनी के चीफ Elon Musk ने तिमाही रिजल्ट पर विचार विमर्श के लिए बुलाई गई कॉन्फ्रेंस कॉल के अंत में जानकारी दी थी। 

Kirkhorn ने एक LinkedIn पोस्ट में लिखा है, "इस कंपनी का हिस्सा होना एक विशेष एक्सपीरिएंस है और मैं 13 वर्ष से अधिक पहले मेरे कंपनी को ज्वाइन करने के बाद से हमने एक साथ जो कार्य किया है उसे लेकर मुझे बहुत गर्व है।" इस बारे में लिंक्डइन पर संपर्क कर भेजे गए प्रश्नों का उन्होंने उत्तर नहीं दिया। टेस्ला के लगभग सात वर्ष पहले ऑटोमोबाइल कंपनी SolarCity को खरीदने के बाद वैभव इससे जुड़े थे। 

टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना आगे बढ़ रही है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने पुणे के पंचशील बिजनेस पार्ट में Tablespace Technologies के साथ 5,850 स्क्वेयर फीट के ऑफिस के लिए पांच वर्ष का लीज एग्रीमेंट किया है। इस ऑफिस का मासिक किराया 11.65 लाख रुपये से अधिक होगा। इसके लिए 34.95 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया गया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में काफी देर हुई है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.