• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इंडियन आर्मी ने खरीदीं 250 Km रेंज वाली 113 इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन रिवॉल्यूशन की ओर बड़ा कदम

इंडियन आर्मी ने खरीदीं 250 Km रेंज वाली 113 इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन रिवॉल्यूशन की ओर बड़ा कदम

इलेक्ट्रिक बस फुल चार्ज में 250 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इन्हें आर्मी व्हीकल का रूप देने के लिए बाहर से गहरे हरे रंग में रंगा गया है।

इंडियन आर्मी ने खरीदीं 250 Km रेंज वाली 113 इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन रिवॉल्यूशन की ओर बड़ा कदम

Photo Credit: X.com/ @adgpi

ख़ास बातें
  • 40 सीटों वाली इन बसों को बाहर से भी आर्मी के परिवहन का रूप दिया गया है
  • हरे रंग की बसों को देखते ही स्पेशल आर्मी व्हीकल समझा जा सकता है
  • अलग-अलग वेंडर की इन इलेक्ट्रिक बसों में 40 सीट्स मौजूद हैं
विज्ञापन
भारतीय सेना ने सैनिकों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 113 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं, जो देश को सरकार के ग्रीन इनशिएटिव की ओर बढ़ाने की कोशिश को दर्शाता है। 40 सीटों वाली इन बसों को बाहर से भी आर्मी के परिवहन का रूप दिया गया है। हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसों को देखते ही स्पेशल आर्मी व्हीकल समझा जा सकता है। ये बसें कथित तौर पर सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं। इन्हें खास मौदानी और सेमी-हिल क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। 

समाचार एजेंसी के अनुसार (via TOI) भारतीय सेना ने 113 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदा है, जिसके साथ अब सेना ग्रीन एंड क्लीन इनिशिएटिव की ओर एक बड़ा कदम बढ़ चुकी है। इलेक्ट्रिक बस फुल चार्ज में 250 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इन्हें आर्मी व्हीकल का रूप देने के लिए बाहर से गहरे हरे रंग में रंगा गया है। आरामदायक लंबी यात्रा के लिए इनमें आरामदायक सीट्स और साथ ही एयर कंडिशनिंग सिस्टम मिलता है।
 

विभिन्न डिजाइन के साथ आने वाली अलग-अलग वेंडर की इन इलेक्ट्रिक बसों में 40 सीट्स मौजूद हैं। यह खरीद शून्य-कार्बन एमिशन पर भारत सरकार के निर्देश के अनुरूप है और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सॉल्यूशन की दिशा में भारतीय सशस्त्र बलों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निश्चित तौर पर सेना का यह कदम रक्षा क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगा और अन्य सरकारी एजेंसियों और उद्योगों के लिए भी इसका पालन करने के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित करेगा।

इनोवेशन की ओर भारतीय सेना का तेजी से बढ़ने का एक उदाहरण पिछले साल सामने आई एक खबर भी है, जिसमें बताया गया था कि भारतीय सेना में जल्द ही जवानों को एक ऐसा सूट उपलब्ध करवाया जा सकता है, जिससे वे लड़ाई के दौरान हवा में भी उड़ सकेंगे। Jetpack Suit ऐसा सूट होता है जिसको पहनने के बाद इंसान जेट की तरह उड़ने लगता है। इसके बांहों में भी दिशा कंट्रोल करने के लिए इंजन लगे होते हैं। यह 10 से 15 मीटर ऊंचाई तक हवा में उड़ सकने के लिए खरीदे जाएंगे। 

इसके अलावा, इसी रिपोर्ट में बताया गया था कि आर्मी ड्रोन की खरीद पर भी जोर दे रही है। इन सभी प्रोडक्ट्स के जरिए सेना की निगरानी करने की क्षमता और बॉर्डर पर अधिक सक्रिय रूप से सैनिकों की तैनाती करने में मदद मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »